फडणवीस बोले - मोदी मन पर राज करते हैं, मराठा समाज को न्याय दिलाएगी भाजपा

फडणवीस बोले - मोदी मन पर राज करते हैं, मराठा समाज को न्याय दिलाएगी भाजपा

Tejinder Singh
Update: 2021-06-13 11:22 GMT
फडणवीस बोले - मोदी मन पर राज करते हैं, मराठा समाज को न्याय दिलाएगी भाजपा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार व चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मुलाकात के सवाल पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि कोई कितनी भी योजना बनाए, मोदी ‘मन’ पर राज करते हैं। अगली सरकार भी उनके नेतृत्व की ही होगी। फडणवीस ने यह भी कहा कि कौन, कब ओर किससे मिले यह व्यक्तिगत स्वतंत्रता का विषय है, लेकिन यह जरूर है कि केंद्र की राजनीति में मोदी का विकल्प नहीं है। 

मराठा को भाजपा न्याय दिलाएगी

शनिवार को फडणवीस ने संवाद माध्यम के प्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कोई कितनी भी व्यूह रचना कर ले, भाजपा के अनुशासन की जीत होगी। महाविकास आघाड़ी के नेताओं में केंद्र सरकार काे विविध मामले में जिम्मेदार ठहराने की स्पर्धा है। आघाड़ी के नेता सुबह जागते ही केंद्र की ओर उंगली दिखाने लगते हैं। केंद्र सरकार को दोष देकर अपनी गलतियां छिपाने का प्रयास करते हैं। मराठा आरक्षण को लेकर नक्सलियों के पत्र पर फडणवीस ने कहा कि सरकार इस पर गंभीरता से दखल ले। नक्सलवादी विचार सरकार के िवरोध में असंतोष निर्माण करने वाले हैं। पत्र की सत्यता की जांच की जाए। मराठा आरक्षण की मांग भाजपा करती रही है। मराठा आंदोलन में भाजपा नेता पहले से ही शामिल होती रही है। मराठा को न्याय दिलाने के हर प्रयास में भाजपा व उसके नेता अब भी शामिल रहेंगे। 

Tags:    

Similar News