चक्रवात का असर : नागपुर समेत पूरे विदर्भ में पारा गिरा

चक्रवात का असर : नागपुर समेत पूरे विदर्भ में पारा गिरा

Anita Peddulwar
Update: 2019-05-03 05:17 GMT
चक्रवात का असर : नागपुर समेत पूरे विदर्भ में पारा गिरा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर समेत विदर्भ में पारा थोड़ा नीचे खिसका है। इसका सीधा असर तापमान में कमी के रूप में  हुआ है। नागपुर समेत पूरे विदर्भ में तापमान में थोड़ी कमी जरूर आई है लेकिन गर्मी से राहत बिलकुल नहीं मिल रही है। दिन में कुछ समय के लिए बादल भी छाए रहे। नागपुर में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री रहा।  मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 4 मई को नागपुर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास रह सकता है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तपनवाली गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन 48 घंटे बाद फिर से तापमान बढ़ने की संभावना है। अकाेला में चार दिन में पारा 5 डिग्री तक लुढ़क गया है। चंद्रपुर व चंद्रपुर जिले में आनेवाला ब्रम्हपुरी फिलहाल सबसे गर्म है। ब्रम्हपुरी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहा। 

फिर ऑरेंज अलर्ट  
मौसम विभाग के अनुसार रेड अलर्ट में चल रहा नागपुर पहले आरेंज अलर्ट में आया आैर अब येलो अलर्ट में आ रहा है। फोनी चक्रवात का नागपुर या विदर्भ में कोई असर नहीं, लेकिन तूफान के कारण तेज धूप पर थोड़ा असर हो रहा है। धूप कम खिलने से तापमान में कमी आ रही है। नागपुर के अलावा पूरे विदर्भ का पारा थोड़ा-थोड़ा लुढ़क रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 4 मई को नागपुर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास रह सकता है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तपनवाली गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन 48 घंटे बाद फिर से तापमान बढ़ने की संभावना है। अकाेला में चार दिन में पारा 5 डिग्री तक लुढ़क गया है। चंद्रपुर व चंद्रपुर जिले में आनेवाला ब्रम्हपुरी फिलहाल सबसे गर्म है। ब्रम्हपुरी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहा। शुक्रवार को सुबह से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। दिन भर आसमान साफ रहने की जानकारी मौसम विभाग ने दी है।

पूरे विदर्भ में पारा गिरा

शहर         अधि. तापमान 

अकोला    42.1
अमरावती  42.0
बुलढाणा   38.5
ब्रम्हपुरी     45.0
चंद्रपुर       44.2
गडचिरोली  43.0
गोंदिया       41.2
नागपुर       43.6
वर्धा          43.0
वाशिम       41.0
यवतमाल    41.5
 

Tags:    

Similar News