खेत मालिक ने बटाईदार किसान की कुल्हाड़ी से की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

खेत मालिक ने बटाईदार किसान की कुल्हाड़ी से की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2020-07-01 10:33 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क  छतरपुर । भगवां थाना क्षेत्र के गोरखपुरा गांव में एक 50 वर्षीय अधेड़ की कुल्हाड़ी से अनेक वा कर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पनवारी गांव निवासी भैयन लोधी उम्र 50 साल गोरखपुरा गांव निवासी चंद्रभान दुबे का खेत बटाई पर लेकर उसमें खेती करता था। रात के समय जब भैयन लोधी खेत की रखवाली कर रहा था। उसी समय उसकी कुल्हाड़ी से एक के बाद एक कई वार कर हत्या कर दी। पुलिस का दावा है कि हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं घटना के बाद से गांव के लोगों में दहशत है।
खेत मालिक ने ही की हत्या
पुलिस का दावा है कि भैयन लोधी की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि जिस चंद्रभान दुबे का खेत ठेके पर लिया था, उसी ने की है। पुलिस ने आरोपी चंद्रभान दुबे उम्र 25 साल को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से हत्या में प्रयुक्त की गई कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है।
दो साल से चल रहा था विवाद
बताया जा रहा है कि भूमि स्वामी चंद्रशेखर दुबे और भैयन लोधी के खिलाफ जमीन को लेकर दो साल से विवाद चल रहा था। शंका जाहिर की जा रही है कि उसी विवाद के चलते चंद्रभान दुबे ने भैयन लोधी को मौत के घाट उतारा है। पुलिस का कहना है कि विवाद की मुख्य वजह क्या है। इसकी भी जानकारी एकत्र की जा रही है।
आरोपी ने जानकारी देने खुद किया मृतक के बेटे को फोन
भैयन की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने के बाद आरोपी चंद्रशेखर दुबे ने मृतक भैयन के बेटे रामकिशन को फोन लगाकर जानकारी दी कि भैयन की खेत में तबियत खराब हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुत्र जब घटना स्थल पर पहुंचा तो मौके पर खून से लथपथ भैयन का शव मिला। वहीं बड़ामलहरा एसडीओपी सौरभ रत्नाकर का कहना है कि एक बात यह भी सामने आ रही है कि चंद्रशेखर दुबे की शादी नहीं हो रही थी। जिसको लेकर गांव के लोग अक्सर उसे चिढ़ाते थे। उनका कहना है कि हो सकता है, इसी बात को लेकर दोनों लोगों के बीच हसी मजाक हुआ हो और चंद्रशेखर ने भैयन की हत्या कर दी हो। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों एवं आरोपी के बयानों के आधार पर हत्या की असल वजह सामने आएगी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 

Tags:    

Similar News