साहूकार से प्रताणित किसान ने खाया जहर, हालत गंभीर

साहूकार से प्रताणित किसान ने खाया जहर, हालत गंभीर

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-07 12:23 GMT
साहूकार से प्रताणित किसान ने खाया जहर, हालत गंभीर

डिजिटल डेस्क छतरपुर। कर्ज न पटा पाने एवम् साहूकार क ी प्रताणना से परेशान वृद्ध किसान ने सुबह खेत मे सल्फास की गोलियां खा ली। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों ने लाकर जिला अस्पताल में भर्ती किया है जहां हालत गंभीर बताई जारही है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार गुलगंज थाना अंतर्गत ग्राम घिनौचि निवासी हरलाल अहिरवार 70 साल ने सुबह खेत मे सल्फास की गोलियों का सेवन कर अपनी जि़ंदगी खत्म करने की कोशिस की।पड़ोसी खेत के लोगो ने तड़पते देखकर इसकी सूचना परिजनों को दी। तत्काल परिजन उसे गुलगंज अस्पताल ले गए जहां से हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
38 हजार बोर के लिए लिया था कर्ज
6 एकड़ के किसान हरलाल ने सूखे की मार से परेशान होकर बोर करने के लिए बड़ा मलहरा के पिंटू डेरिया से 38 हजार ब्याज पर कर्ज लिया एवम बोर कराया। उसकी बहू ने भास्कर से चर्चा करते हुए बताया कि बोर भी फेल हो गया और कर्ज भी सिर में चढ़ गया। इससे हरलाल बहुत परेशान था। किसी तरह पिंटू का 20 हजार लौटा पाया। शेष कर्ज के लिए पिंटू लगातार दबाव बना रहा था इससे हरलाल की चिंता और बढ़ गई थी। कल ही पिंटू ने घर आकर शाम को कर्ज वापस करने गली गलौज किया था । इसके बाद हरलाल खेत चला गया था। अभी महुआ गिर रहा है इसलिए हरलाल वहीं खेत मे रहता सोता था। सुबह उसने सल्फास की गोलियां कहा ली।
नही मिली कोई राहत
हरलाल की बहू ने बताया कि लगातार सूखा के कारण घर की स्थिति दयनीय होती गई। ऊपर से कर्ज का बोझ बढ़ता गया। उसने बताया कि शासन से अभी तक कोई सूखा राहत की सहायता नही मिली । जबकि गांव के कई बड़े लोगो को शासन से पैसा बंटने की चर्चा है। हम गरीबों की कोई नही सुनता। ससुर ने कई बार पटवारी के चक्कर लगाए लेकिन कुछ नहीं मिला।

 

Similar News