भाजपा नेता के घर में फायरिंग, तीन आरोपियों पर केस दर्ज

भाजपा नेता के घर में फायरिंग, तीन आरोपियों पर केस दर्ज

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-08 10:20 GMT
भाजपा नेता के घर में फायरिंग, तीन आरोपियों पर केस दर्ज

डिजिटल डेस्क छतरपुर । पुलिस के सख्त पहरे के बाद भी अपराधी तत्वों की हरकतों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। सोमवार की रात को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी पूर्व भाजपा नेता महेश मातौल के घर पर कुछ तत्वों ने कट्टे से हवाई फायर कर दहशत फैलाते हुए मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि महेश मातौल और अंकित माफीदार के बीच किसी कारण रंजिश चलती है। उसी बात को लेकर अंकित माफीदार उसका भाई नीरज माफीदार व एक अन्य ने गोली चलाई। वारदात के बाद मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने गोली चलाने वाले तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र में दहशत
आदर्श नगर में गोली चलने की घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित है। लोगों का कहना है कि जब लॉक डाउन के चलते पुलिस किसी को घर से बाहर नहीं निकलने दे रही है। ऐसे में अपराधी तत्व कैसे कॉलोनी तक पहुंचे और गोलीबारी करने के बाद फरार होने में कामयाब हो गए।
हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
सिविल लाइन पुलिस ने अरविंद तिवारी की शिकायत पर अंकित माफीदार, नीरज माफीदर निवासी सिटी कोतवाली के सामने व एक अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी विनायक शुक्ला का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो गई है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
जान से मारने का था प्लान
पूर्व भाजपा नेता महेश मातौल का कहना है कि अंकित माफीदार आदतन अपराधी है। इसके पूर्व भी वह उनके पर हमले की कोशिश कर चुका है। हलांकि जिस समय महेश मातौल के घर मेंं फायरिंग की गई उस समय वे घर पर नहीं थे। महेश मातौल का कहना है कि गोली चलाने वालों ने उनके बेटे भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद तिवारी को निशाना बनाया, लेकिन जब गोली चली तो वह नीचे झुक गए जिससे चलते वे बच गए।
 

Tags:    

Similar News