स्टोव में भड़की आग, दंपती झुलसे - कुंडीपुरा के लालूपिपरिया की घटना

स्टोव में भड़की आग, दंपती झुलसे - कुंडीपुरा के लालूपिपरिया की घटना

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-18 08:33 GMT
स्टोव में भड़की आग, दंपती झुलसे - कुंडीपुरा के लालूपिपरिया की घटना

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के लालूपिपरिया में गुरुवार सुबह स्टोव में आग भभकने से खाना बना रही महिला झुलस गई। आग की लपटों में घिरी पत्नी को बचाने के प्रयास में पति भी झुलस गया है। आग में झुलसे दंपती को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि लालूपिपरिया निवासी 34 वर्षीय बेबीबाई पति उदय सिंह डेहरिया गुरुवार सुबह स्टोव पर खाना बना रही थी। इस दौरान स्टोव की आग भभक गई। आग की लपटों में घिरी बेबीबाई की चीखें सुनकर उदय सिंह ने उसे बचाने का प्रयास किया। इस घटना में बेबी और उदय सिंह दोनों झुलस गए है। घायल दंपती को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। बर्न वार्ड में दंपती का इलाज चल रहा है। 
करंट की चपेट में आए युवक की मौत-
अमरवाड़ा के ग्राम हिंगपानी निवासी 25 वर्षीय ददीप पिता सालकराम यादव मजदूरी के छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव गया था। बीते लगभग एक सप्ताह पूर्व करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह से झुलस गया था। यहां प्राथमिक इलाज के बाद परिजन उसे छिंदवाड़ा लेकर आ गए थे। जिला अस्पताल में इलाज के बाद बीते दिन उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान बुधवार रात युवक की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। 
 

Tags:    

Similar News