तकनीकि खराबी के कारण मुंबई से नागपुर आने वाला विमान हुआ रद्द

तकनीकि खराबी के कारण मुंबई से नागपुर आने वाला विमान हुआ रद्द

Tejinder Singh
Update: 2019-10-02 14:45 GMT
तकनीकि खराबी के कारण मुंबई से नागपुर आने वाला विमान हुआ रद्द

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मुंबई से नागपुर आने वाला एयर इंडिया का विमान बुधवार को तकनीकि खराबी के कारण उड़ान नहीं भर सका। इस वजह से वापस मुंबई जाने वाला विमान भी रद्द कर दिया गया। विमान रद्द होने की सूचना के बाद कई यात्री अन्य विमान से मुंबई के लिए रवाना हुए। कुछ ने जाने का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया। तो कुछ वाया दिल्ली और शाम के विमान से निकले। जानकारी के अनुसार मुंबई से आने वाला एयर इंडिया का विमान क्रमांक 627 को बुधवार 2 अक्टूबर को रद्द कर दिया गया। इस वजह से नागपुर से मुंबई जाने वाला एयर इंडिया का विमान क्रमांक 628 को भी रद्द कर दिया गया। चूंकि विमान ने वहां से उड़ान नहीं भरी थी, इस वजह से यात्रियों की सुरक्षा जांच भी नहीं हुई थी, तभी विमान रद्द होने की खबर के बाद सभी यात्रियों को बुलाकर जानकारी दी गई। नागपुर से मुंबई जाने वाले 56 यात्री थे, जिसमें करीब 30 से 40 यात्रियों ने अपना टिकट वापस कर दिया। यात्रियों ने 9.20 बजे वाले गो एयर के विमान क्रमांक 141 और 10.25 बजे वाले इंडिगो के विमान क्रमांक 5326 का टिकट लेकर रवाना हो गए। कनेक्टिविटी वाले यात्रियों को 8.15 बजे वाले एयर इंडिया के विमान क्रमांक 470 से सीधा दिल्ली भेज िदया गया। वहीं कुछ यात्रियों को रात 9.50 बजे जाने वाले एयर इंडिया के विमान क्रमांक 630 में शिफ्ट कर दिया गया।

कुछ यात्रियों ने जताई नाराजगी

विमान अचानक से रद्द होने पर 2-4 यात्रियों ने जमकर नाराजगी व्यक्त की। इस पर प्रबंधन ने उनको अन्य विमानों के सुझाव के साथ ही देर रात जाने वाले विमान से जाने का विकल्प दिया। इस दौरान यात्रियों को नाश्ता की व्यवस्था करवाई गई।

सब की समस्या सुलझाई

एयर इंडिया के प्रबंधक ने बताया कि हमें विमान रद्द होने की जानकारी पहले ही मिल गई थी। इस पर हमने नाश्ता की तैयारी पहले ही कर ली थी। खबर मिलते ही सारे स्टॉफ ने यात्रियों को संभाला और सभी विकल्पों की जानकारी दी। कुछ को कनेक्टिंग विमान के लिए दिल्ली भेजा।

Tags:    

Similar News