कांग्रेस के पूर्व विधायक माणिकराव जगताप का निधन

कांग्रेस के पूर्व विधायक माणिकराव जगताप का निधन

Tejinder Singh
Update: 2021-07-26 15:45 GMT
कांग्रेस के पूर्व विधायक माणिकराव जगताप का निधन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कांग्रेस के पूर्व विधायक माणिकराव जगताप का सोमवार को यहां निधन हो गया। वह कुछ वक्त से बीमार थे। सूत्रों ने बताया कि जगताप 54 वर्ष के थे। वह प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी रहे थे। उनका मुंबई के एक अस्पताल में करीब दो महीने तक कोविड-19 का उपचार भी चला था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने जगताप के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 
 

Tags:    

Similar News