पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल आज पन्ना आएंगे

 पन्ना पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल आज पन्ना आएंगे

Ankita Rai
Update: 2022-05-03 10:36 GMT
पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल आज पन्ना आएंगे

डिजिटल डेस्क,  पन्ना। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान 3 मई को पन्ना पहुंच रहे हैं। उक्त संबंध की जानकारी देते हुए पन्ना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अक्षय तिवारी ने बताया कि पूर्व मंत्री श्री पटेल खजुराहो से चलकर प्रात: 11 बजे पन्ना पहुंचेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका पन्ना की सीमा पर पहुँचने अगवानी की जाएगी। श्री तिवारी ने बताया कि उसके बाद पूर्व मंत्री श्री पटेल स्थानीय सर्किट हाउस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चर्चा करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय पटेल ने भी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जिले के सभी कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाए जाने की अपील की है। 

Tags:    

Similar News