Farmer protest : महाराष्ट्र में आंदोलन, मुंबई की लाइफ लाइन प्रभावित नहीं

Farmer protest : महाराष्ट्र में आंदोलन, मुंबई की लाइफ लाइन प्रभावित नहीं

Tejinder Singh
Update: 2021-02-17 14:53 GMT
Farmer protest : महाराष्ट्र में आंदोलन, मुंबई की लाइफ लाइन प्रभावित नहीं

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र में हजारों किसानों चार घंटे के रेल-रोको आंदोलन में भाग लिया है। आंदोलन पूरी तरह शांत रहा, हालांकि ट्रेन सेवाएं ज्यादा प्रभावित नहीं हुई, मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन की सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं। आंदोलनकारी किसानों ने दहानू, औरंगाबाद और परभणी इलाकों में आंदोलन किया। इस दौरान पुलिस ने आंदोलनकारी किसानों को हिरासत में लिया। जिससे रेल यातायात लंबे समय तक प्रभावित नहीं हो सका। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और अन्य किसान संगठनों ने ठाणे, पालघर, नासिक, औरंगाबाद, पुणे में भी स्टेशनों और रेलवे लाइनों के लिए मार्च निकालने की कोशिश की। रोको आंदोलन को देखते हुए पुलिस ने पर्याप्त व्यवस्थाएं कर रखी थी।पालघर, नासिक और औरंगाबाद में किसानों को रेल पटरियों पर बैठने नहीं दिया, उन्हें खदेड़ कर रेल सेवा को सुचारू रखने की कोशिश की गई थी। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले कर रिहा कर दिया गया।

Tags:    

Similar News