प्रदेश में दूसरे स्थान पर जिला, मनरेगा ने दिया 78 हजार 237 मजदूरों को रोजगार 

गड़चिरोली प्रदेश में दूसरे स्थान पर जिला, मनरेगा ने दिया 78 हजार 237 मजदूरों को रोजगार 

Tejinder Singh
Update: 2022-02-10 10:14 GMT
प्रदेश में दूसरे स्थान पर जिला, मनरेगा ने दिया 78 हजार 237 मजदूरों को रोजगार 

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। उद्योग विरहित गड़चिरोली जिले में इन दिनों मजदूरों के लिए महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना वरदान साबित होने लगी है। जिले की 457 ग्रापं में से 333 ग्राम पंचायतों में 1 हजार 233 कार्य आरंभ किए गए हैं, जिसके माध्यम से 78 हजार 237 मजदूरों को रोजगार उपलब्ध हुआ है। प्रदेश में सर्वाधिक रोजगार उपलब्ध कराने की सूची में आदिवासी बहुल गड़चिरोली जिला द्वितीय स्थान पर होकर कोरोना संक्रमण के बीच अब स्थानीय मजदूरों को अन्य राज्यों में पलायन करने की जरूरत नहीं है। गांव में ही स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होने से मजदूरों में भी हर्ष का माहौल बना हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा मनरेगा का उल्लेखनीय नियोजन किया गया। जिले की 333 ग्राम पंचायतों में एक साथ 1 हजार 283 कार्य आरंभ कर तकरीबन 78 हजार 237 मजदूरों को रोजगार उपलब्ध करवाया गया है। मनरेगा के कार्य उपलब्ध कराने में गड़चिरोली जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर होकर इस कार्य में जिले की धानोरा तहसील ने अव्वल स्थान प्राप्त किया है। 

Tags:    

Similar News