गैंगस्टर संतोष आंबेकर गिरफ्तार, पुलिस ने अदालत में किया पेश

गैंगस्टर संतोष आंबेकर गिरफ्तार, पुलिस ने अदालत में किया पेश

Tejinder Singh
Update: 2019-10-13 11:09 GMT
गैंगस्टर संतोष आंबेकर गिरफ्तार, पुलिस ने अदालत में किया पेश

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गैंगस्टर संतोष आंबेकर और उसके गिरोह के खिलाफ शनिवार को सीताबर्डी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। इसके बाद आज उसे कोर्ट में पेश किया गया है। मुंबई की जमीन खरीदी-बिक्री के मामले को लेकर गुजरात के एक उद्यमी को जान से मारने की धमकी देकर 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का आरोप है, जिससे शनिवार की रात आंबेकर को अपराध शाखा के दस्ते ने गिफ्तार किया था। प्रकरण में और भी गंभीर खुलासे होने की संभावना है। पुलिस के अनुसार गुजरात राज्य के खेड़ा जिले का निवासी उद्यमी जिगर परेशभाई पटेल है। जिगर का गुजरात में ही आयल कंपनी है। आरोपियों में गैगस्टर संतोष आंबेकर, रमेश पाटील, बालाजी अंगडिया, राजकुमार, भैय्या जी, सलीम और अन्य का समावेश है। उद्यमी ने अपने वकील के जरिए शनिवार की रात सीताबर्डी थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया है कि आरोपियों ने जिगर के साथ मुंबई की एक जमीन का सौदा करोड़ों रुपए में किया था। इस दौरान आरापियों को एडवांस के तौर पर 5 करोड़ रुपए देने की भी बात कही जा रही है। 

एडवांस देने के बाद जिगर पटेल ने जमीन के दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की, तो उसे आरोपियों द्वारा ठगे जाने का पता चला। उसे फर्जी दस्तावेज थमाए गए थे। इससे उसने सौदा रद्द कर दिया। उद्यमी ने अपने वकील की मदद से संतोष आंबेकर और अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। करोड़ों रुपए से जुड़ा मामला और ऊपर से प्रकरण को लेकर राजनीतिक दबाव से शनिवार की रात में अपराध शाखा के दस्ते ने संतोष आंबेकर को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में और भी गंभीर खुलासे होने की संभावना है। जांच जारी है। 
 

सौदा रद्द होने के बाद जिगर पटेल अपने रुपए वापस मांग रहा था, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करने की आरोपियों को चेतावनी दी थी। आरोप है कि अन्य आरोपी गैंगस्टर संतोष की मदद से जिगर को धमका रहे थे। शिकायत में कहा गया कि है कि संभवत: भैय्याजी के नाम से संतोष ने फोन कर कई बार जिगर को जान से मारने की धमकी देकर एक करोड़ रुपए की फिरौती मांग रहा था। इस बीच यह मामला राष्ट्रीय स्तर के एक कद्दावर नेता के कान तक पहुंची। नेता द्वारा नागपुर पुलिस को फोन करने की भी जानकारी है, हालांकि इससे पुलिस इनकार कर रही है। 

Tags:    

Similar News