जर्मनी, मुंबई व पुणे रिटर्न नए पॉजिटिव, मुंबई रिटर्न के संपर्क में आनेवाले 4 शामिल

नागपुर जर्मनी, मुंबई व पुणे रिटर्न नए पॉजिटिव, मुंबई रिटर्न के संपर्क में आनेवाले 4 शामिल

Tejinder Singh
Update: 2022-06-14 15:39 GMT
जर्मनी, मुंबई व पुणे रिटर्न नए पॉजिटिव, मुंबई रिटर्न के संपर्क में आनेवाले 4 शामिल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। देश के दूसरे शहरों की तुलना में नागपुर में कोरोना नियंत्रण में हैं। दूसरे शहरों से व विदेश से आनेवाले लोगों की जांच के बाद वे पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। बावजूद कोरोना की बढ़ती-घटती संख्या ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इसलिए बाहर से आनेवाले लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। मंगलवार को 33 नये मरीज मिले हैं। इनमें से एक जर्मनी से, एक मुंबई से और एक पुणे से शहर में पहुंचे हैं। मुंबई से पहुंचनेवाले के संपर्क में आनेवाले 4 लोग और पॉजिटिव पाए गए हैं। खास बात यह है कि इन सभी का टीकाकरण हो चुका है। दोनों डोज हो चुके हैं।

1388 की जांच में 33 पॉजिटिव

मनपा सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में कोरोना पॉजिटिव में जर्मनी, मुंबई व पुणे से आनेवाले शामिल है। इसलिए बाहर से आनेवालों के संपर्क में आनेवालों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही उनकी जांच भी की जा रही है। इस कारण जिले में जांच की संख्या बढ़ी है। मंगलवार को 1388 सैंपलों की जांच की गई। इसमें शहर के 901 व ग्रामीण के 487 का समावेश है। इस दिन कुल 33 नये पॉजिटिव मिले हैं। इनमें शहर के 28 ग्रामीण के 2 व जिले के बाहर के 3 शामिल हैं। कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 578131 हो चुकी हैं। इस दिन 24 मरीज स्वस्थ हुए हैं। यह सभी शहर के हैं। अब तक कुल 567574 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना रिकवरी दर 98.21 फीसदी पर स्थिर है। इस दिन कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। अब तक कुल 10338 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें शहर के 6042, ग्रामीण के 2627 व जिले के बाहर के 1669 मृतक हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 219 हैं। 214 एक्टिव मरीज गृह विलगीकरण में हैं। वहीं 5 मरीज अस्पतालों में भर्ती है।

एक ही परिवार के चार पॉजिटिव

शहर के 28 पॉजिटिव में एक जर्मनी रिटर्न 29 साल की युवती है। धरमपेठ जोन अंतर्गत आनेवाले एक क्षेत्र की निवासी युवती 12 जून को जर्मनी से नागपुर आयी थी। कोरोना के लक्षण दिखायी देने पर उसने 13 जून को जांच करवायी। जांच के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। रिपोर्ट मिलने के बाद उसके संपर्क में आनेवाले 13 अन्य लोगों की जांच की गई। उनकी रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं धंतोली जोन निवासी मुंबई से लौटी एक युवती पॉजिटिव आयी है। पॉजिटिव आने पर उसके संपर्क में आये 25 लोगों की जांच की गई। इसमें 4 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जाता है कि इसमें युवती के माता-पिता समेत परिवार के अन्य दो सदस्यों का समावेश है। वहीं पुणे से लौटा एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। इसके संपर्क में आनेवाले की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।  इस तरह बाहर से लौटे 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। खास बात यह है कि कोरोना पॉजिटिव आनेवाले सभी का टीकाकरण हो चुका है। उनके दोनों डाेज हो चुके है। 

Tags:    

Similar News