आए दिन वाहनों के कांच फोड़ते थे, पुलिस ने गिरोह के 10 सदस्यों को पकड़ा

आए दिन वाहनों के कांच फोड़ते थे, पुलिस ने गिरोह के 10 सदस्यों को पकड़ा

Anita Peddulwar
Update: 2019-10-14 06:34 GMT
आए दिन वाहनों के कांच फोड़ते थे, पुलिस ने गिरोह के 10 सदस्यों को पकड़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  पिछले कुछ समय के कार मालिकों की नाक पर दम करने वाले गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों के कारों को कांच फोड़ते थे। उत्तर नागपुर के जरीपटका क्षेत्र में वाहनों के कांच फोड़कर व्यापारियों में खौफ पैदा कर उनसे वसूली करने की इच्छा रखने वाले आरोपियों के गिरोह का पर्दाफाश हो गया है। इस गिरोह के 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों में चार आरोपी रामटेक और 6 आरोपी नागपुर के पांचपावली क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें एक विधि संघर्षग्रस्त बालक भी शामिल है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार महालक्ष्मी अर्पाटमेंट के सामने कुछ नकाबपोश आरोपी आस-पास खड़े चारपहिया वाहनों के कांच फोड़ रहे थे। इसी दौरान  ओसीन अमर, गोधनी, जरीपटका निवासी अपनी दोपहिया से जूस पीने के लिए दयानंद पार्क जा रहा था। ओसीन को  7-8  अज्ञात आरोपी कारों के कांच फोड़ते हुए नजर आए। उनके हाथों में हॉकी, चाकूनुमा शस्त्र, लकड़ी के डंडे थे। कुछ आरोपी पहरेदारी कर रहे थे। सभी के चेहरे पर नकाब बंधे थे। इन आरोपियों ने एक टूर्स एंड ट्रैवल्स नामक दुकान का कैमरा भी तोड़ दिया। इन आरोपियों में से तीन आरोपियों ने ओसीन को रोका। आरोपियों ने ओसिन के हाथ और पीठ पर हॉकी से मारा, जिससे वह घबराकर वहां से भाग गया। उसके बाद वाहनों की तोड़फोड़ करने वाला यह गिरोह वहां से फरार हो गया। हालांकि, आरोपियों ने वाहन क्र.-एम.एच.-49-यू.-5426, एम.एच.-31 -डी.सी.-5694 ,एम.एच.-49-ए.एस.-4461 और  एम.एच.-49-बी.बी-2461 के कांच फोड़ दिए थे। इन वाहनों के कांच फोड़ने की मौखिक शिकायत ओसीन ने की थी।

व्यापारियों में खौफ पैदा करना चाहते थे 

इस गिरोह वाहनों के कांच फोड़कर जरीपटका क्षेत्र में दहशत फैलाना चाहता था, ताकि व्यापारियों से वसूली की जा सके। इन आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम रशित राजेश शर्मा  शीतलवाड़ी, रामटेक, तेजस सूरज उईके, टी-प्वाइंट, रामटेक, अजय रमेश बंदाटे,  नगरधन, शिवाजी चौक, रामटेक, धवल अश्विन पानतावने, रामटेक, बादल दिलीप बागड़े, लष्करीबाग, आंबेडकर काॅलोनी,  पांचपावली नागपुर,  अभिषेक भैया शेंडे,  लष्करीबाग, समता मैदान, पांचपावली नागपुर,  शाहरूख अहमद मिर्जा, लष्करीबाग सर्कल नं.15/2, पांचपावली, नागपुर,  राहुल इंद्रसेन वैद्य,  लष्करीबाग, समता मैदान और  विशाल सुनील टेंभूर्णे, पांचपावली व एक  विधि संघर्षग्रस्त बालक है। इन आरोपियों को रामटेक और पांचपावली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। जरीपटका के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पराग बी. पोटे, द्वितीय पुलिस निरीक्षक दिलीप लांडगे के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। थाने के उप-निरीक्षक माधव शिंदे, पुलिस नायब रोशन तिवारी, मुकेश यादव, विशाल नागभिड़े व अन्य ने कार्रवाई में सहयोग किया।

Tags:    

Similar News