स्कूल के रसोईघर में दो सांप निकलने से मचा हड़कंप

स्कूल के रसोईघर में दो सांप निकलने से मचा हड़कंप

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-27 16:09 GMT
स्कूल के रसोईघर में दो सांप निकलने से मचा हड़कंप

डिजिटल डेस्क, मंडला। शासकीय कन्या प्राथमिक शाला माधोपुर के रसोई घर मे दो सांप निकलने से हड़कंप मच गया। जिससे यहां रसोईया बाहर आ गए। प्रधानपाठक को सूचना देने पर, सांप विशेषज्ञ ने सांप पकड़कर उसे जंगल में छोड़ा। 

स्वसहायता समूह की महिला सदस्य छात्राओं के लिए मध्याह्न भोजन बना रही थी। तभी रसोईघर में दो सांप दिखे। रसोईघर में सांप निकलने की सूचना पर शाला के प्रधानाध्यापक ने रसोईघर के आसपास खेल मैदान में खेल रही छात्राओं को तुरंत ही सुरक्षित स्थान में बुलाया। सांप पकड़ने गांव के ही अमन पटेल को स्कूल बुलाया गया। अमन ने रसोईघर से सांपों को पकड़कर, गांव वालों के सामने ही जंगल में छोड़ा।

Similar News