2019 के अनुसार किसानों को मिलेगी मदद 

सरकार का फैसला , 2019 के अनुसार किसानों को मिलेगी मदद  2019 के अनुसार किसानों को मिलेगी मदद 

Tejinder Singh
Update: 2021-08-27 15:24 GMT
2019 के अनुसार किसानों को मिलेगी मदद 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार ने पिछले जुलाई महीने में हुई अतिवृष्टि से हुए नुकसान के लिए किसानों को साल 2019 के शासनादेश की दर के अनुसार मदद देने का फैसला लिया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक  मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के अतिवृष्टि प्रभावित किसानों को साल 2019 की दर के अनुसार मदद देने का निर्णय लिया है। इससे अतिवृष्टि प्रभावितों को नुकसान भरपाई की राशि साल 2019 के बाढ़ प्रभावितों को उपलब्ध कराई गई मदद के तर्ज पर दी जाएगी। 

राज्य भर में जुलाई महीने में अतिवृष्टि के कारण 4.50 लाख हेक्टेयर की खेती को नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री सचिवालय ने कहा है कि राज्य सरकार ने नुकसान भरपाई की राशि बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से लगातार प्रयास किया लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक साल 2015 के नुकसान भरपाई की दर में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। इसलिए राज्य सरकार ने साल 2019 के शासनादेश के अनुसार मदद देने का फैसला किया है।

Tags:    

Similar News