दशहरा के पहले जीएसटी ने की 4 लाख की वसूली , बिना ई-बिल का सामान ले जाना पड़ा भारी

दशहरा के पहले जीएसटी ने की 4 लाख की वसूली , बिना ई-बिल का सामान ले जाना पड़ा भारी

Anita Peddulwar
Update: 2019-10-07 09:43 GMT
दशहरा के पहले जीएसटी ने की 4 लाख की वसूली , बिना ई-बिल का सामान ले जाना पड़ा भारी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दशहरा के पूर्व राज्य के वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), नागपुर डिवीजन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। दीपावली और दशहरा पर जमकर खरीददारी की जाती है। ऐसे में दुकानों तक माल ले जाने का काम चलता रहता है। इसी बीच राज्य के जीएसटी विभाग ने वाड़ी-हिंगणा नाके पर जांच कर बिना ई-बिल सामान ले जा रहे वाहनों पर कार्रवाई कर उनसे 4 लाख रुपए जुर्माने की वसूली की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के जीएसटी विभाग ने दशहरा के पूर्व रविवार 6 दिसंबर को सुबह से ही ई-बिल के बिना सामान ले जाने वाले वाहनों की चेकिंग वाड़ी-हिंगणा नाके पर शुरु की गई। सुबह से लेकर देर शाम तक कई सारे वाहनों की सघन जांच की गई। चेकिंग में एक के बाद दूसरे वाहन को बिना ई-बिल के जाते हुए पकड़ा गया। यह वाहन बिना ई-बिल के सामान ले जा रहे थे। सामान की कीमत के अनुसार ई-बिल का उल्लंघन करने पर उन पर 4 लाख रुपए का जुर्माना लगाकर वसूल किया गया। वाड़ी- हिंगणा नाके पर चेकिंग की खबर शहरभर के व्यापारियों में आग की फैल गई। व्यापारियों में हड़कंप मच गया। देर रात आंकड़ों के अनुसार चेकिंग के दौरान 4 लाख रुपए जुर्माने की वसूली की गई। यह कार्यवाई सहायक आयुक्त मंगेश काटे, सहायक आयुक्त नीतेश भंडारे के नेतृत्व में स्टॉफ ने कार्रवाई की।

19 सेवानिवृत्तों को दिए 5.67 करोड़ रुपए
नागपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल में 30 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हुए मंडल के कुल  19 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति की राशि के रूप में 5,67,44,66 रुपए दिए गए। साथ ही इन कर्मचारियों को परिचय पत्र, सेवा प्रमाण पत्र, चिकित्सा पुस्तिका एवं रजत सेवा पदक भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष अ‍पर मंडल रेल प्रबंधक, बी.के. रथ ने समस्त सेवानिवृत्तों कर्मचारियों को उनके स्वास्थ्य, सुखद तथा दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, सेवाकाल के दौरान जो सपने शेष रह गए थे, इस राशि के समुचित उपयोग से आप उन सपनों को पूरा कर सकते हैं। साथ ही सेवानिवृत्तों को आश्वस्त किया कि, भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर कार्यालय हमेशा आपके साथ है।  इस अवसर पर  वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, आर.  गणेश अन्य वरिष्ठ शाखा अधिकारी भी उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News