हर्षवर्धन ने किया महाराष्ट्र की जनता का अपमान,पटोले ने कहा- माफी मांगे भाजपा 

हर्षवर्धन ने किया महाराष्ट्र की जनता का अपमान,पटोले ने कहा- माफी मांगे भाजपा 

Tejinder Singh
Update: 2021-04-08 15:07 GMT
हर्षवर्धन ने किया महाराष्ट्र की जनता का अपमान,पटोले ने कहा- माफी मांगे भाजपा 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि कोरान संकट में भी भाजपा निचले स्तर की राजनीति कर रही है। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षनर्धन की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल कर महाराष्ट्र की 13 करोड़ जनता का अपमान किया है। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र भाजपा के नेता महाराष्ट्रद्रोह से बाज आए और केंद्र सरकार से कहें कि वह महाराष्ट्र के पर्याप्त कोरोना टीका और जरुरी दवाओं की आपूर्ति करे। उन्होंने कहा कि इस आपदा से निपटने कि जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के लिए सिर्फ 8 करोड कोरोना टीका दिया जबकि पाकिस्तान सहित दुनियाभर के देशों को टीका बांट डाला। 

कांग्रेस ने शुरु की हेल्पलाईन

राज्य में बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए कांग्रेस ने कोरोना मुक्त महाराष्ट्र अभियान शुरु करने का फैसला लिया है। इसके तहत जल्द ही जिला कांग्रेस कार्यालयों में 24 घंटे कार्यरत रहने वाली हेल्पलाईन शुरु की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हेल्पलाईन के माध्यम से कोरोना मरीजों की सभी तरह से मदद की जाएगी। मराजों को अस्पताल में बेड उपलब्ध कराने, रेमडेसीवर इजेक्शन सहित सभी तरह की मेडिकल मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में रक्त की कमी को देखते हुए डा बाबा साहेब आंबेडकर जयंती के मौके पर 14 अप्रैल को राज्यभर में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके पहले कांग्रेस की कोरोना हेल्पलाईन को लेकर पटोले के निवास पर कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई जिसमें मदद व पुनर्वसन मंत्री विजय वडेट्टीवार, मेडिकल शिक्षा मंत्री अमित देशमुख, प्रदेश कांग्रेस के कार्याध्यक्ष नसीम खान,चंद्रकांत हंडोरे, कुणाल पाटील मौजूद थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का बयान आपत्तिजनकः चव्हाण

कोरोना टीका आपूर्ति को लेकर शुरु हुए विवाद में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा हर्षवर्धन के बयान पर महा विकास आघाडी सरकार के नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। राज्य के पीडब्लूडी मंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि भाजपा नेताओं में महाराष्ट्र का अपमान करने का रोग है। उन्होंने कहा कि डा हर्षवर्धन ने अपने बयान में कहा है कि महाराष्ट्र के लापरवाहीपूर्ण रवैये ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में पूरे देश के प्रयास को कमतर किया है। 


 

Tags:    

Similar News