अहमदनगर-सोलापुर हाईवे पर एक के बाद एक टकराए चार वाहन- दो की मौत, दस गंभीर

रफ्तार का कहर अहमदनगर-सोलापुर हाईवे पर एक के बाद एक टकराए चार वाहन- दो की मौत, दस गंभीर

Tejinder Singh
Update: 2022-04-29 13:11 GMT
अहमदनगर-सोलापुर हाईवे पर एक के बाद एक टकराए चार वाहन- दो की मौत, दस गंभीर

डिजिटल डेस्क, अहमदनगर। सोलापुर हाईवे पर रफ्तार का कहर देखा गया। जहां एक के बाद एक चार वाहन एक दूसरे से टकराए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा गुरुवार रात साढ़े नौ बजे के आसपास हुआ। जानकारी के अनुसार सोलापुर की ओर आ रहा ट्रक जिसका नंबर टीएन 88 X 9293 है, वो जीब से टकरा गया। हादसे की चपेट में सवारी ऑटो भी आया, जिसका नंबर एमएच 14 डीएम 4557 है। उस सवारी ऑटो की टक्कर से दोपहिया वाहन भी चकना चूर हो गया। ट्रक की चपेट में आने के बाद तीनों वाहन कुछ मीटर तक घसीटते हुए सड़क निकारे पहुंच गए। मृतकों में कोकनगांव निवासी कृष्णा मल्हारी बोरुडे  उम्र 24 साल, जीप में सवार सोपान दिनकर काले के रूप में हुई है।

Tags:    

Similar News