कहीं दीवाली में खलल न डाल दे ‘क्यार’ : नागपुर में जमकर बरसे मेघ - कोकण में भारी बारिश की संभावना 

कहीं दीवाली में खलल न डाल दे ‘क्यार’ : नागपुर में जमकर बरसे मेघ - कोकण में भारी बारिश की संभावना 

Tejinder Singh
Update: 2019-10-26 12:49 GMT
कहीं दीवाली में खलल न डाल दे ‘क्यार’ : नागपुर में जमकर बरसे मेघ - कोकण में भारी बारिश की संभावना 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मौसम विभाग ने मुंबई - नागपुर समेत कई स्थानों पर जोरदार बारिश की चेतावनी दी। खासकर राज्य के तटवर्ती इलाकों में चक्रवाती तूफान क्यार के चलते तूफान और भारी बारिश के आसार हैं। शनिवार को मौसम विभाग ने की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भीषण चक्रवाती तूफान अरब सागर में पिछले छह घंटों से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। चक्रवात क्यार फिलहाल रत्नागिरी समुद्र तट से 300 किलोमीटर और मुंबई समुद्र तट से 370 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में है। अगले 24 घंटे में इसके चलते राज्य के समुद्री किनारों पर तेज रफ्तार हवाएं चलेंगी। मछुआरों को फिलहाल समुद्र तटों से दूर रहने की सलाह दी गई है। अगले पांच दिनों में चक्रवात ओमान के तट से टकरा सकता है जहां से फिलहाल क्यार 1740 किलोमीटर दूर है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मुंबई और कोकण के अलावा राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अगले चार दिनों तक छिटपुट बारिश जारी रहेगी। उत्तर महाराष्ट्र के रायगढ जिले में समुद्री किनारों पर 55 से 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। दूसरे इलाकों में भी अगले 24 घंटे 40 से 50  किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकतीं हैं। दक्षिण महाराष्ट्र और गोवा के समुद्री किनारों हवाओं की रफ्तार 75 किलोमीटर तक पहुंच सकतीं हैं। कर्नाटक और गुजरात के मछुआरों को भी 29 अक्टूबर तक पूर्व मध्य अरब सागर में न जाने की सलाह दी गई है। मालवण से वसई तक के समुद्र में शनिवार शाम साढ़े पांच बजे से लेकर रविवार रात साढ़े ग्यारह बजे तक 3.5 से 6.1 मीटर तक की ऊंची लहरें उठ सकतीं हैं। इसलिए समुद्र में तैनात नावों को लगातार सिग्नल भेजते रहने की चेतावनी दी गई है। क्यार के चलते राज्य के रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, रायगढ़ जिलों और गोवा में ज्यादा नुकसान की आशंका है। 

Tags:    

Similar News