यहां वोटर लिस्ट में हैं एक ही मतदाता के दो-दो बार नाम

यहां वोटर लिस्ट में हैं एक ही मतदाता के दो-दो बार नाम

Anita Peddulwar
Update: 2019-03-01 08:04 GMT
यहां वोटर लिस्ट में हैं एक ही मतदाता के दो-दो बार नाम

डिजिटल डेस्क, नागपुर। आगामी लोकसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे पास आ रहा है राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। खासकर मतदाता सूची को लेकर संदेह और बढ़ गया है। मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाए जा रहे हैं। आरोप है कि, मतदाता सूची में अनेक हजारों नाम हैं, जो दो से तीन बार हैं। राज्य में 44 लाख तथा नागपुर शहर और जिले में 54 हजार 383 मतदाताओं के नाम सूची में डबल होने का आरोप लगाया गया है। एक ही मतदाता का एक ही क्षेत्र में दो से तीन बार नाम होने से बोगस मतदान के साथ ही चुनाव में गड़बड़ी का संदेह बढ़ गया है। इस संदेह को लेकर नागपुर शहर और जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाधिकारी अश्विन मुद्गल का घेराव किया।

जिलाधिकारी से मिलकर प्रतिनिधिमंडल ने ध्यान आकर्षित किया
मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठाकरे और जिला अध्यक्ष राजेंद्र मुलक के नेतृत्व में मिले नेताओं ने जिलाधिकारी को बताया कि, हाल में भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची जारी की है। राज्य में 8 करोड़ 44 लाख मतदाता हैं, जिसमें 44 लाख 61 हजार मतदाताओं के नाम से एक से अधिक बार हैं। नागपुर शहर और जिले में 54 हजार 383 मतदाताओं के नाम एक से अधिक बार हैं। नागपुर शहर में 23 हजार 138 और ग्रामीण क्षेत्र में 31 हजार 245 नाम अनेक बार दर्ज हैं। लगभग सभी निर्वाचन क्षेत्रों में एक समान स्थिति है।

विकास ठाकरे व राजेंद्र मुलक ने मांग की कि, इसे गंभीरता से लेते हुए नामों को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि, सभी नाम एक जगह ही पंजीकृत किए जाएं ताकि मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी न हो।  बताया गया कि एक ही परिवार को सदस्यों के नाम अलग-अलग जगह देकर कन्फ्यूज भी किया जा रहा है। इस अवसर पर एड. अभिजीत वंजारी, एस.क्यू. जमा, तक्षशिला वाघधरे, सुरेश भोयर, मुजीब पठान, कुंदा राऊत, संजय महाकालकर, प्रशांत धवड़, इरशाद अली, संदीप सहारे, सुजाता कोंबाडे, धरम पाटील, रमन ठवकर आदि उपस्थित थे। 

 

Similar News