पेड़ से टकराई तेज रफ्तार सूमो गाड़ी, चालक की दर्दनाक मौत 

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार सूमो गाड़ी, चालक की दर्दनाक मौत 

Bhaskar Hindi
Update: 2020-03-03 16:38 GMT
पेड़ से टकराई तेज रफ्तार सूमो गाड़ी, चालक की दर्दनाक मौत 


डिजिटल डेस्क पन्ना। पन्ना कटनी राजमार्ग स्थित अमानगंज ईटौरी मोड़ के समीप पेड़ से टकराते हुए एक तेज रफ्तार टाटा सूमो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टाटा सूमो के पलटने से उसमे सवार शासकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य सहित महाविद्यालय स्टाफ के आधा दर्जन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं चालक अरविंद साहू पिता कंधी साहू उम्र 30 वर्ष हाल निवासी डायमंड चौराहा पन्ना की मौत हो गई। 
 दुर्घटना मे घायल हुये पवई पॉलिटेक्निक के प्राचार्य अरविंद त्रिपाठी पिता कुशल राम त्रिपाठी उम्र 46 वर्ष, अतिथि विद्वान सुरेंद्र पिता जनक राम कुशवाहा उम्र 28 वर्ष, लेखापाल उमाकांत मिश्रा पिता काशी प्रसाद मिश्रा उम्र 60 वर्ष को जिला चिकित्सालय पन्ना मे भर्ती कराया गया है। वहीं दुर्घटना मे घायल अतिथि विद्वान जीवनलाल सिद्धार्थ पिता चुनवा सिद्धार्थ उम्र 51 वर्ष निवासी सलेहा, व्याख्याता आशीष पुरिया, अतिथि विद्वान नीरज सेन को अमानगंज से प्राथमिक उपचार के उपरांत कटनी रेफर किया गया है । घटना के संबंध मे प्राप्त जानकारी के अनुसार पवई पॉलिटेक्निक कॉलेज के शासकीय सूमो गोल्ड वाहन क्रमांक एमपी 02 एव्ही 6581 मे सवार होकर प्राचार्य सहित सभी स्टाफ पन्ना से पवई कॉलेज के लिये जा रहा था। पन्ना कटनी मार्ग स्थित अमानगंज से आगे ईटौरी मोड़ के समीप लगभग 10 बजे सड़क मार्ग मे तेज रफ्तार सूमो गाड़ी अनियंत्रित होते हुए पेड़ से टकराकर पलट गयी। 

Tags:    

Similar News