पत्नी पर था अवैध संबंधों का शक, उठाया यह खतरनाक कदम

पत्नी पर था अवैध संबंधों का शक, उठाया यह खतरनाक कदम

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-21 14:03 GMT
पत्नी पर था अवैध संबंधों का शक, उठाया यह खतरनाक कदम

डिजिटल डेस्क, मंडला। मंडला के समनापुर गांव से रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। पति ने सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इतना ही नहीं जब पत्नी को बचाने उसकी सास और साले आए तो उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया जिससे वे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पति ने अवैध संबंधों के शक में यह कदम उठाया। तीनों का इलाज जबलपुर मेडीकल कॉलेज में चल रहा है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307, 324, 326 के तहत मामला दर्ज कर गांव के पास ही गिरफ्तार कर लिया है। हमले में उपयोग होने वाली कुल्हाड़ी भी बरामद हो गई है. संजय कुड़ापे (30) वर्ष पत्नी रश्मिबाई (22) का लव मैरिज हुई थी। संजय गांव में ही पत्नी के साथ उसी के घर में रहता था। संजय को अवैध संबंधों का शक था। इस बात को लेकर बीती रात दोनो के बीच कहा सुनी हो गई। संजय विवाद के बाद डेढ़ साल के बच्चे को लेकर माता-पिता के घर छोड़ आया। रात्रि करीब 11.30 बजे कुल्हाड़ी लेकर आया। यहां कमरे में रश्मि सो रही थी। संजय ने हत्या की नियत से रश्मि की गर्दन पर कुल्हाड़ी से दो वार किए। उसकी चीख सुनकर रश्मि की मां सिमियाबाई 50 वर्ष बचाने आ गई। 

आरोपी ने सास को भी नहीं बक्शा, कुल्हाड़ी से सिमियाबाई पर भी हमला कर दिया। जिससे उसे भी गंभीर घाव हुए है। बहन और मां को बचाने के धमेन्द्र दौड़ा, आरोपी ने उसके पैर में भी कुल्हाड़ी से वार किए। आरोपी के हमले से पूरा घर खून से लतपथ हो गया। आरोपी मौका देखकर फरार हो गया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पड़ासियों की मदद से घायलों को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के बाद हालात को देखते हुए जबलपुर रैफर कर दिया गया है। 

पुलिस ने घायल धमेन्द्र के बयान दर्ज किए है। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 307, 324,326 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गांव के पास ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच अधिकारी गोल्हानी ने बताया कि आरोपी ने जानलेवा हमले की वजह पत्नी पर चरित्र संदेह बताई है। आरोपी से कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। 
 

Similar News