पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर, पति फंदे पर झूला, दोनों की मौत

पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर, पति फंदे पर झूला, दोनों की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-30 14:30 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, अनूपपुर। जैतहरी थानान्तर्गत ग्राम कदमसरा के रानी तालाब में पहले तो पति ने अपनी पत्नी की हत्या कुल्हाड़ी से काट कर दी और उसके बाद घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। मामले की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दिए जाने पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच शव का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भिजवाया गया। बताया जाता है कि दोनों के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहा था, जिसके कारण दोनों तनाव में रहते थे। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।

आए दिन होता था दोनों के बीच विवाद
घटना के बारे में बताया गया है कि आरोपी पति कुमान सिंह पिता अनूप सिंह तथा उसकी पत्नी इन्द्रवती के बीच आए दिन विवाद होता रहता था, जिस पर शुक्रवार की रात पति ने सोते समय पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसके बाद घर की बड़ेरी पर ही फंदा लगा लिया। मामले की सूचना सुबह घरवालों ने चौकी वेंकट नगर में दी।

पुलिस कर रही विवेचना
एएसआई वीरेंद्र तिवारी, सुरेश कोरी व कुलदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य कलेक्ट किया। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में परिजनों के साथ-साथ पड़ोसियों से भी जानकारी ली जा रही है।

ससुराल में रहता था पति
जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि इंद्रवती का पति कुमान सिंह निवासी केरहा भेलमा अपने ससुराल कदमसरा के रानीतालाब में ही रहा करता थी, जिस समय यह घटना हुई उस समय पति-पत्नी घर पर अकेले ही थे तथा आए दिन दोनों में विवाद भी हुआ करता था। लोगों का कहना है कि विवाद इतना बड़ा रूप ले लेगा उनको जानकारी नहीं थी। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि मृतक ने यह कदम क्यों उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Similar News