1000 का हो रहा सिलेंडर, दाम 25 रुपए और बढ़े

महंगाई का झटका 1000 का हो रहा सिलेंडर, दाम 25 रुपए और बढ़े

Tejinder Singh
Update: 2021-08-18 08:52 GMT
1000 का हो रहा सिलेंडर, दाम 25 रुपए और बढ़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गरीब व जरूरतमंद उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। केंद्र सरकार ने 16 अगस्त की रात से घरेलू सिलेंडर के दाम 25 रुपए बढ़ा दिए हैं। अब 14.25 किलोग्राम का घरेलू सिलेंडर (भरा हुआ) 911 रुपए 50 पैसे में मिलेगा। नागपुर जिले में करीब 13 लाख घरेलू सिलेंडर के  कनेक्शन हैं। महंगाई की मार झेल रहे लोगों पर 16 अगस्त की रात को महंगाई की एक आैर आफत आ गई। घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़कर 911 रुपए 50 पैसे हो गए हैं। सिलेंडर की होम डिलीवरी होती है आैर डिलीवरी ब्वॉय सीधे 930 रुपए लेते हैं। सरकार ने धीरे-धीरे सब्सिडी भी कम कर दी है। अब मुश्किल से 40 रुपए सब्सिडी मिल सकेगी। सिलेंडर के दाम बढ़ने से घर का बजट बिगड़ गया है। गृहिणियों को इसका सबसे ज्यादा असर हो रहा है। सरकारी कंपनियां महीने की एक तारीख को दाम बढ़ाती हैं। इस बार 1 अगस्त को सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े, तो लोगों ने राहत की सांस ली थी। एचपी, बीपी व आईआेसी कंपनी ने 16 तारीख को दाम बढ़ा दिए हैं।

औद्योगिक इकाई भी परेशान

सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ने से औद्योगिक इकाई भी परेशान हैं। कोरोनाकाल में पहले ही कारोबार ठप पड़ा है। 1 अगस्त को कमर्शियल सिलेंडर (भरा हुआ) के दाम 62 रुपए बढ़ा दिए गए थे। 19 किलोग्राम कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1759 रुपए है। जिले में कमर्शियल सिलेंडर की खपत हर महीने 500-600 मीट्रिक टन है। लॉकडाउन में होटलों पर कई तरह की पाबंदियां लगी थीं।

Tags:    

Similar News