एप के माध्यम से बुखार, खांसी कफ आदि जैसे लक्षणों की जानकारी प्रशासन को दे -

एप के माध्यम से बुखार, खांसी कफ आदि जैसे लक्षणों की जानकारी प्रशासन को दे -

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-07-11 09:01 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क | कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए लोकहित में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सार्थक लाइट एप लॉन्च किया गया है। उक्त एप की सहायता से आम जनता स्वयं के बुखार, खांसी कफ आदि जैसे लक्षणों की जानकारी प्रशासन को दे सकते हैं। उक्त एप आपकी लोकेशन के आधार पर निकटतम फीवर क्लीनिक, उपचार केंद्र और निकटतम संग्रह केंद्र की जानकारी प्रदाय करेगा। उक्त जानकारी अंतर्गत यह आपको अस्पताचल का नाम, नोडल अधिकारी का नाम और मोबाईल नंबर नागरिक की लोकेशन से अस्पताल की दूरी सहित अस्पताल संबंधी सामान्य जानकारी अर्थात सामान्य बेड एवं आईसीयू बेड आदि की जानकारी प्रदान करता है। उक्त एप के माध्यम से जिला प्रशासनध्स्थानीय प्रशासन जनता के उपचार संबंधी त्वरित सेवा प्रदान करेगा। सार्थक लाइट एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। एप डाउनलोड करने के बाद उसमें मोबाईल नंबर डालने के उपरांत प्राप्त ओटीपी से आसानी से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

Tags:    

Similar News