महाराष्ट्र की सांस्कृति का अहम है जानाई माता यात्रा महोत्सव

बुलढाणा महाराष्ट्र की सांस्कृति का अहम है जानाई माता यात्रा महोत्सव

Tejinder Singh
Update: 2022-10-12 13:08 GMT
महाराष्ट्र की सांस्कृति का अहम है जानाई माता यात्रा महोत्सव

डिजिटल डेस्क, बुलढाणा. तहसील के गांगलगांव में जानाई माता यात्रा को सैकड़ोंं वर्षों की परंपरा है। इस यात्रा के चलते ९ अक्तूबर के दिन ‘महाराष्ट्र की लोकधारा’ इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम का हजारों श्रध्दालु ने लाभ लिया। प्रतिवर्ष गांगलगांव में पारंपरिक पद्धती से जानाई माता यात्रा का आयोजन किया जाता है। इस यात्रा में आध्यात्मिक कार्यक्रम होते है। इस वर्ष आरती क्रिएशन प्रस्तुत महाराष्ट्र की लोकधारा इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम को श्रध्दालुओं समेत नागरिकों ने उत्स्फूर्त प्रतिसाद दिया। राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के जिला सहसचिव ऋषिकेश म्हस्के पाटील इन्होंने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। 

पूर्व जिप सदस्य अशोकराव पडघान, राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता गजानन वायाल, सरपंच गणेश म्हस्के, ग्रा.पं. सदस्य नितीन म्हस्के, विनायक सावले मनसे तहसील उपाध्यक्ष कृष्णा अंभोरे, सुनील भास्कर म्हस्के, गजानन प्रल्हाद म्हस्के, विठ्ठल खेडेकर, ग्रा.पं. सदस्य संदीप सावले, समाधान म्हस्के की सहायता मिली। अंढेरा पुलिस स्टेशन के थानेदार गणेश हिवरकर, उपनिरीक्षक वासाडे, पवार, जाधव तथा गांव के पुलिस पटेल अनिल सावले आदि उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News