जांजगीर-चांपा : आजीविका संवर्धन के लिए मल्टी एक्टिविटी को बढ़ावा दें - कृषि सचिव डाॅ एम गीता

जांजगीर-चांपा : आजीविका संवर्धन के लिए मल्टी एक्टिविटी को बढ़ावा दें - कृषि सचिव डाॅ एम गीता

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-12-19 07:55 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, जांजगीर-चांपा। अकलतरी और औराई कला गौठान का निरीक्षण स्व-सहायता समूह के कार्यों की हुयी तारीफ जांजगीर-चांपा 18 दिसंबर 2020 छत्तीसगढ़ शासन की कृषि सचिव एवं जैव प्रौद्योगिकी, आयुक्त कृषि उत्पादन डाॅक्टर एम गीता ने आज जिले के अकलतरा विकासखंड के अकलतरी और बलौदा विकासखंड के औराईकला गौठान का निरीक्षण किया। आजीविका संवर्धन के लिए मल्टी एक्टिविटी को बढ़ावा देने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने अकलतरी गौठान और औराईकला गौठान में तैयार किए जा रहे वर्मी कम्पोस्ट खाद, सामुदायिक बाड़ी, मशरुम उत्पादन, मछलीपालन एवं स्व-सहायता समूह द्वारा की जा रही अन्य आजीविका गतिविधियों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री यशवंत कुमार जिला पंचायत सीईओ श्री तीर्थ राज अग्रवाल, संचालक उद्यानिकी श्री माथेश्वरन वी, प्रोजेक्ट मैनेजर चिप्स श्री निलेश सोनी भी साथ थे। डाॅ एम गीता ने औराईकला गौठान में खाद तैयार करने के लिए बनाए गए अंजोला टैंक, पैरा सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए मचान की तारीफ की। विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुड़े समूह के सदस्यों से चर्चा कर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्हांेने ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप राज्य के गौठानों को आजीविका केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। अधिक से अधिक समूहो को गौठान के माध्यम से गांव में ही काम उपलब्ध कराने के लिए योजना बनाई गयी है। आजीविका गतिविधियों से जुडे समूहो की प्रसंशा करते हुए कार्य की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उपसंचालक कृषि उपसंचालक एम आर तिग्गा, उप संचालक मत्स्य श्री कंवर, वेटनरी, बलोदा जनपद सीईओ श्रीमती नेहा सिंह, अकलतरा जनपद सीईओ श्री सत्यव्रत तिवारी सहित गौठान प्रभारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। 

Similar News