जशपुरनगर : कलेक्टर ने गम्हरिया गौठान का किया निरीक्षण : समूह की महिलाओं से वर्मी कम्पोस्ट खाद की ली जानकारी

जशपुरनगर : कलेक्टर ने गम्हरिया गौठान का किया निरीक्षण : समूह की महिलाओं से वर्मी कम्पोस्ट खाद की ली जानकारी

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-11-07 09:35 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, जशपुरनगर। अब 61 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है, 13 क्विंटल खाद बनाया गया हैै पशुपालन अधिकारी को समूह को मुर्गी पालन के लिए चुजे और पशुपालन हेतु अनुदान पर गाय की सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश जशपुरनगर 07 नवम्बर 2020 कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज जशपुर विकासखंड के गम्हरिया गौठान का निरीक्षण करके स्व-सहायता समूह की महिलाओं से वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी, जशपुर जनपद पंचायत के सीईओ श्री प्रेम सिंह मरकाम, सूचना प्रोद्योगिकी विभाग के ई-जिला प्रबंधक श्री नीलांकर बासु, एनआईसी के अधिकारी श्री अजित सिंह, पशुपालन विभाग के श्री जी.एस.तंवर, उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने और पैकिंग की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि अब तक गौठान में 61 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। और समूह द्वारा 13 क्विंटल खाद बनाया गया है। उन्होंने सहकारिता विभाग के माध्यम से खाद का विक्रय कराने के भी निर्देश दिए है। साथ ही महिलाओं को आजीविका से जोड़ने के लिए पशु पालन, मुर्गी पालन से जोड़ने के लिए कहा गया है। उन्होंने समूह की महिलाओं को पशुपालन विभाग से मुर्गी के चुजे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। गाय पालन के लिए अनुदान पर गाय की भी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। ताकि दूध विक्रय करके वे आर्थिक आमदनी अर्जित कर सके। गम्हरिया गौठान 8 एकड़ में विकसित किया गया है। जहां पशुओं के लिए चारा, कोटना, सोलर पैनल और शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

Similar News