पन्ना टाइगर रिजर्व के घने जंगलों के बीच झिन्ना आश्रम का कभी ना खाली होने वाले रहस्यमय कुंड

पन्ना पन्ना टाइगर रिजर्व के घने जंगलों के बीच झिन्ना आश्रम का कभी ना खाली होने वाले रहस्यमय कुंड

Ankita Rai
Update: 2022-08-20 07:27 GMT
पन्ना टाइगर रिजर्व के घने जंगलों के बीच झिन्ना आश्रम का कभी ना खाली होने वाले रहस्यमय कुंड

डिजिटल डेस्क, पन्ना। जिले के जंगलों और पहाड़ों में कई रहस्यमई ऐतिहासिक और प्राचीन स्थल देखने को मिल रहे हैं जहां का रहस्य इस आधुनिक युग में भी बरकरार है। ऐसा ही एक रहस्यमय स्थान पन्ना टाइगर रिजर्व के घने जंगलों के बीच ग्राम जरधोवा के पास देखने को मिला है। जहां बाघ और तेंदुआ जैसे हिंसक वन्यप्राणी भी आसानी से देखने को मिल जाते हैं। इसके बाद भी यहां साधु संत बेखौफ  होकर रहते हैं। यहां दो रहस्यमय कुंड मौजूद हैं जिन्हें गंगा और यमुना कहा जाता है। जो हजारों वर्ष प्राचीन बताए जा रहे हैं इनकी विशेषता यह बताई जा रही है कि ०4 हॉर्स पावर का पम्प चलाने से भी यह कभी खाली नहीं होते। यमुना कुंड में जमीन से एक पानी की अनोखी झिर फूटी है जिससे इस कुंड में हमेशा पानी की लहर उठती रहती है एवं इस कुंड के पानी को औषधीय गुणों से भरपूर बताया जाता है जिसका स्वाद भी नींबू और आंवले जैसा लगता है। जिसके नियमित सेवन से पेट एवं अन्य असाध्य रोगों से मुक्ति मिलती है। इस आश्रम में लगभग 22 वर्षों से निवास कर रहे महाराज सतानंद जी ने बताया कि यहां आसपास के ग्रामों के लोग अपनी मनोकामना लेकर आते हैं और आश्रम के मंदिर में विराजे दक्षिण मुखी हनुमान जी के सामने अपनी अर्जी लगाते हैं जिसे वह पूरी करते हैं जिससे लोगों की यहां के प्रति गहरी आस्था है। 

Tags:    

Similar News