कंगना रनौत का ट्वीट - संजय राऊत ने दी मुंबई न आने की धमकी, समर्थन में उतरी भाजपा 

कंगना रनौत का ट्वीट - संजय राऊत ने दी मुंबई न आने की धमकी, समर्थन में उतरी भाजपा 

Tejinder Singh
Update: 2020-09-03 12:38 GMT
कंगना रनौत का ट्वीट - संजय राऊत ने दी मुंबई न आने की धमकी, समर्थन में उतरी भाजपा 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सुशांत सिंह मौत मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस पर लगातार हमले बोल रही फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने आरोप लगाया है कि शिवसेना सांसद संजय राऊत उन्हें मुंबई आने को लेकर धमका रहे हैं। गुरुवार को कगंना ने ट्वीट कर कहा कि शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और मुंबई वापस न आने के लिए कहा है। पहले मुंबई की सड़कों पर आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। आखिर मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) जैसा क्यों महसूस कर रही है?" इसके पहले अभिनेत्री ने कहा था कि उन्हें फिल्म माफिया से ज्यादा शहर की पुलिस से डर लगता है।

 

 

दरअसल, बीते दिनों कंगना रनौत ने कहा था कि उन्हें बॉलिवुड के ड्रग लिंक के बारे में काफी कुछ पता है। वह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मदद करना चाहती हैं लेकिन उन्हें सुरक्षा चाहिए। इस पर बीजेपी लीडर राम कदम ने महाराष्ट्र सरकार को ट्वीट करके सवाल उठाया था। इस पर कंगना ने जवाब दिया था कि वह सेंटर या हिमाचल प्रदेश से सुरक्षा चाहती हैं। मुंबई पुलिस से उन्होंने डर बताया था। इसके बाद संजय राउत ने "सामना" में लिखा, मुंबई में रहते हुए कंगना का ऐसा कहना शर्मनाक है। राउत ने कहा, हम उनसे रिक्वेस्ट करते हैं कि कृपया मुंबई न आएं। यह मुंबई पुलिस की बेइज्जती है। गृह मंत्रालय को इस पर ऐक्शन लेना चाहिए।

कंगना से डर रही महाराष्ट्र सरकारः कदम
प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता विधायक राम कदम शिवसेना की आलोचना करते हुए कहा कि दरअसल महाराष्ट्र सरकार कंगना से डर रही है। भाजपा नेता ने कहा कि कंगना मुंबई में क्यों न आए। महाराष्ट्र सरकार को कंगना से इतना डर क्यों लग रहा है। कंगना बालीवुड और ड्रग के गठजोड़ की पोल खोल रही हैं। इसलिए उनका स्वागत करने की बजाय सरकार उन्हें धमका रही है। क्योंकि इन्हें अपनी पोल खुलने का डर सता रहा है। भाजपा विधायक ने कहा कि धमकाने वाले यह न भूले की पूरा देश कंगना के साथ है। कंगना अकेली नहीं है, वह झांसी की रानी हैं। ऐसी धमकियों से डरने वाली नहीं हैं। 

Tags:    

Similar News