कशोरी से गैंगरेप, आरोपियों को परिजनों ने जमकर पीटा -मोरवा थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कशोरी से गैंगरेप, आरोपियों को परिजनों ने जमकर पीटा -मोरवा थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2020-11-17 13:22 GMT
कशोरी से गैंगरेप, आरोपियों को परिजनों ने जमकर पीटा -मोरवा थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क  सिंगरौली (वैढऩ)। मोरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के परिजनों ने दो आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना शनिवार की बताई जाती है। मामले के दोनों आरोपी ग्राम चुरकी थाना मोरवा के बताये जाते हैं। जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर आरोपियों को अपने साथ ले गई। जानकारी के अनुसार इस मामले में धराया एक सह आरोपी अपनी ससुराल आया था। इस घटना के बाद हुए बवाल के बाद पुलिस द्वारा आरोपी दीपक कुमार साकेत के विरूद्ध भादंसं की धारा 376(डी) तथा पाक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी को सोमवार को पुलिस ने न्यायालय समक्ष पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिये।  
मुख्य आरोपी का चल रहा उपचार
किशोरी से गैंगरेप के मामले के मुख्य आरोपी हरेन्द्र साकेत ग्रामीणों द्वारा की गई पिटाई के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का उपचार शासकीय चिकित्सालय में चल रहा है। अस्पताल में दाखिल आरोपी पुलिस के पहरे में है। वहीं दूसरी ओर किशोरी के न्यायालयीन कथन धारा 164 के तहत कराने का प्रयास कर रही है।
 

Tags:    

Similar News