दैनिक भास्कर बर्थ-डे इवेंट में केक पर कार्टून कैरेक्टर देख खुश हुए बच्चे

दैनिक भास्कर बर्थ-डे इवेंट में केक पर कार्टून कैरेक्टर देख खुश हुए बच्चे

Tejinder Singh
Update: 2018-09-30 12:15 GMT
दैनिक भास्कर बर्थ-डे इवेंट में केक पर कार्टून कैरेक्टर देख खुश हुए बच्चे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जैसै ही म्यूजिक बजा, तो सभी चेयर के चारो और दौड़ने लगे और म्यूजिक बंद होते ही सबने अपनी-अपनी चेयर ले ली और जिसे चेयर नहीं मिली वह गेम से आउट हो गया। यह गेम पुराना ही सही, पर आज भी सभी के बीच लोकप्रिय है।म्यूजिकल चेयर गेम का न सिर्फ बच्चों ने बल्कि बड़ो ने भी एंजॉय किया। दैनिक भास्कर बर्थ-डे इवेंट अंतर्गत निश्चय शाहू का तीसरा बर्थ-डे गुप्तास बावर्ची, उदय नगर (वर्धमान नगर) में किया गया। निश्चय के पैरेंट्स निशा अजय शाहू ने बताया कि  बर्थ-डे पर निश्चय के पंसदीदा कार्टून ‘गुरु भोले’ की तस्वीर केक में बनाई गई।

कलर थीम पर डेकोरेशन

बर्थ-डे पर लेडीज के लिए ब्लैक, रेड और जेंट्स के लिए ब्लैक, व्हाइट ड्रेस कोड रखा गया, साथ ही बलून डेकोरेशन भी इन्हीं कलर्स से किया गया। सभी बच्चों ने बर्थ-डे कैप लगाई। केक काटते समय पार्टी पपर फोड़ा गया। ‘गुरु भोले’ को केक में देखकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं था। केक काटने के बाद बच्चों ने निश्चय के फेस पर केक की क्रीम लगाकर मस्ती की। बताया गया कि किटी पार्टी क्वीन, बर्थ-डे पार्टी व सोसाइटी इवेंट के लिए मोबाइल नंबर 9518360992 पर संपर्क किया जा सकता है।

डांस, फन और फुल मस्ती

बर्थ-डे पर सभी ने डांस कर मस्ती की। बर्थ-डे सांग बार-बार दिन ये आए, बार-बार दिल ये गाए जैसे ही स्टार्ट हुआ, सभी ने तालियां बजाईं। इसके बाद लेटेस्ट गानों पर भी सभी ने डांस किया। डिनर में विभिन्न तरह की चीजें रखी गईं, साथ ही बच्चों ने अपनी पसंदीदा फ्रेंच फ्राइस और सूप का मजा भी लिया। बर्थडे में सभी बच्चों को रिटर्न गिफ्ट में चॉकलेट दी गई।

 

Similar News