जानिए, विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के मित्रदलों में क्यों है बेचैनी ?

जानिए, विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के मित्रदलों में क्यों है बेचैनी ?

Tejinder Singh
Update: 2019-08-19 13:05 GMT
जानिए, विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के मित्रदलों में क्यों है बेचैनी ?

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारी जोर पकड़ने लगी है। चुनाव आचार संहिता लगने केे लिए एक माह ही बाकी है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति पर काम करने लगे हैं। लेकिन भाजपा के मित्रदलों की बेचैनी दूर नहीं हो पा रही है। दरअसल सीट साझेदारी का मामला लंबित है। भाजपा की ओर से इस मामले में चर्चा तक नहीं की जा रही है। 2014 के चुनाव में नामांकन दर्ज कराने केे कुछ समय पहले तक चर्चाओं का दौर चलता रहा। भाजपा व शिवसेना के बीच 25 वर्ष पुरान गठबंधन टूट गया था।। इस बार भाजपा ने कहा है कि शिवसेना के साथ गठबंधन कायम रहेगा। अन्य मित्रदलों की सीट साझेदारी का मामला पहले सुुलझा लिया जाएगा। लेकिन चर्चा का दौर शुरु ही नहीं हो पाया है। ऐसे में रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के अध्यक्ष व केंद्रीय समाज कल्याण राज्यमंत्री रामदास आठवले ने रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील से मुलाकात की।

Tags:    

Similar News