अष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किए मां जगदंबा के दर्शन

अष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किए मां जगदंबा के दर्शन

Tejinder Singh
Update: 2019-10-06 12:18 GMT
अष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किए मां जगदंबा के दर्शन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी के कोराड़ी स्थित मंदिर में भक्तों का तांता लगा है। अष्टमी के मौके पर जनसैलाब देखा जा रहा है। शक्ति आराधना के महापर्व की शुरुआत प्रतिपदा 29 सितंबर से हुई। सूक्ष्म जगत और स्थूल जगत दोनो में ही ब्रह्मरूपिणी ब्रह्मशक्ति जगत और लोगों के कल्याणार्थ अपने नैमित्तिक रूप में अविर्भूत होती है। वह भगवती ज्ञानी भक्त के लिए ब्रह्मस्वरूपा उपासकों के लिए ईश्वररूपा और निष्काम यज्ञनिष्ठ भक्तों के लिए विराट स्वरूपा हैं। नौ रूपों में भक्तों का कल्याण करने वाली देवी प्राणियों के समस्त रोगों को हरने वाली और रोगों से बचाए रखने के लिए कवच का काम करने वाली श्री महालक्ष्मी जगदंबा माता का कोराडी में मन्नतों का अखंड महादीप जल रहा है।

Tags:    

Similar News