कुएं में गिरे तेंदुएं को खटिया की मदद से बाहर निकाला, नागपुर की टीम ने किया रेस्क्यू

कुएं में गिरे तेंदुएं को खटिया की मदद से बाहर निकाला, नागपुर की टीम ने किया रेस्क्यू

Tejinder Singh
Update: 2019-01-14 15:58 GMT
कुएं में गिरे तेंदुएं को खटिया की मदद से बाहर निकाला, नागपुर की टीम ने किया रेस्क्यू

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मंगलवार सुबह एक तेंदुआ खेत के एक कुएं में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही किसान ने वन विभाग को सूचना दी। 40 फीट से ज्यादा गहरे कुएं से तेंदुए को सही-सलामत निकालना वन विभाग के लिए चुनौती से कम नहीं था। ऐसे में नागपुर के ट्रांजिस्ट ट्रीटमेंट सेंटर को फोन किया गया। बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा, बड़ी ही मुस्तैदी से तेंदुए को बिना बेहोश किए बाहर निकाल गया। नरखेड़ वन वनपरीक्षेत्र में रेस्कयू वन अधिकारी के. वी. बोलके, एस. एन. क्षिरसागर के नेतृत्व में डॉ. सैय्यद बिलाल, वनपाल जामगड़े, वनरक्षक डी बी बोरकर, एस.पी. कुइटे, पी के सूर्यवंशी, ए एम ढोले, वनमजदूर रवी मिटकरी, संजय परतेती की टीम ने मिलकर किया।

नियमानुसार खेत में बने कूएं के ऊपर सुरक्षा जाली अनिवार्य हैं। ताकी रात के वक्त वन्यजीव न गीरे, लेकिन कई ग्राम वासी अपने खेतों में बने कुएं खुले रखते हैं। हिवरमठ गांव में किसान पुरूषोत्तम गोरे के खेत में भी कूआं है, जिस पर जाली नहीं लगी थी। जिसके कारण रात को तेंदुआ कुए में गिर गया। पानी में तैरते हुए तेंदुआ एक कोने में जगह देख बैठ गया था। सुबह दहाड़ने की आवाज सुनकर जब किसान ने कुएं में देखा तो तेंदुआ दिखा। तुरंत वन विभाग को इसकी जानकारी दी। 

नागपुर से बचाव टीम दोपहर तक घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद उसे निकालने की कवायद शुरू हुई। हालांकि तेंदुए को पानी में ही बेहोश करने पर वह डूब सकता था। ऐसे में खटिया का सहारा लेकर रस्सी बांधी गई। इसके बाद उसे पिंजरे में लाया गया। कुछ देर बाद तेंदुए को बाहर निकाल उसकी जांच की गई। पूरी तरह ठीक देखते ही उसे जंगल में छोड़ा गया। 

Similar News