लॉकडाउन : ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को कई समस्याओं का करना पड़ रहा सामना

लॉकडाउन : ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को कई समस्याओं का करना पड़ रहा सामना

Tejinder Singh
Update: 2020-05-05 12:40 GMT
लॉकडाउन : ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को कई समस्याओं का करना पड़ रहा सामना

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अगर वॉशरूम जाना हो तो या तो नजदीकी थाने या तो आसपास के किसी स्कूल, होटल, पुलिस थाने में जाना पड़ता है। घर से ही जितना पानी लाते है, उतना ही है। पीरियड्स के समय तो बहुत ज्यादा दिक्कत होती है, ऐसे समय में देर तक खड़े रहना और फ्रेश होने के लिए पुलिस थाने जाना। रात में 10 बजे घर पहुंचने के बाद गाड़ी धोना, मोबाइल क्लीन करना, जूतो को धोना, वर्दी धोना इन सबमें 11 बज जाते है। फिर खाना बनाना और सोना। इस तरह सोने में 1 बज जाता है और सुबह 6 बजे उठकर खाना बनाकर ड्यूटी पर तैनात हो जाती हैं। ऐसे में खुद को संक्रमण से बचाना और दूसरो से घरों में रहने की अपील करना। वे नागरिकों की सुरक्षा के लिए 12-12 घंटे ड्यूटी कर रहीं हैं। कोरोना महामारी के संक्रमण के कारण शहर के 56 स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। जिसमें लगभग 300 महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात है।  इसके साथ ही कई महिला पुलिसकर्मी हॉट-स्पॉट इलाको में भी तैनात है। महामारी के इस दौर में महिला पुलिसकर्मी घर और ड्यूटी की जिम्मेदारी संभाल कर अनूठी मिसाल पेश कर रही हैं।

Tags:    

Similar News