लोकसभा चुनाव : 1 अप्रैल को वर्धा में मोदी, दूसरे चरण की 10 सीटों के लिए 179 उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव : 1 अप्रैल को वर्धा में मोदी, दूसरे चरण की 10 सीटों के लिए 179 उम्मीदवार

Tejinder Singh
Update: 2019-03-29 16:32 GMT
लोकसभा चुनाव : 1 अप्रैल को वर्धा में मोदी, दूसरे चरण की 10 सीटों के लिए 179 उम्मीदवार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में दस सीटों पर 179 उम्मीदवार मैदान में हैं। दूसरे चरण के लिए कुल 278 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वैध पाए गए थे। शुक्रवार को नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन 99 उम्मीदवारों ने पर्चा वापस ले लिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बीड सीट पर सबसे अधिक 36 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं जबकि लातूर सीट पर सबसे कम 10 उम्मीदवार हैं। जबकि बुलढाणा सीट पर 12, अकोला सीट पर 11, अमरावती सीट पर 24, हिंगोली सीट पर 28, नांदेड़ सीट पर 14, परभणी से 17, उस्मानाबाद  सीट पर 14 और सोलापुर सीट पर 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। दूसरे चरण के 10 सीटों पर 18 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। 

लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र मे एक हजार जनसभाएं करेगी भाजपा 

लोकसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए भाजपा रिकॉर्ड तोड़ सभाएं करेगी। प्रदेश भर में भाजपा के नेताओं की लगभग एक हजार सभाएं होंगी। महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली सभा 1 अप्रैल को वर्धा में होगी। मोदी इसके अलावा दूसरे लोकसभा क्षेत्रों में भी भाजपा और शिवसेना उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस प्रदेश में 75 से ज्यादा सभाएं करेंगे। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उपाध्ये ने कहा कि राज्य में पार्टी के नेता सभाओं के अलावा रोड शो भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री फडणवीस, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितीन गडकरी, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर, केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति इरानी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और छत्तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री रमनसिंह पार्टी के उम्मीदवारों का प्रचार करेंगे। इसके अलावा प्रदेश के भाजपा नेता व राजस्व मंत्री चंद्रकांत दादा पाटील, वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे, ग्रामीण विकास मंत्री पंकजा मुंडे, जलसंसाधन मंत्री गिरीश महाजन, खाद्य व आपूर्ति मंत्री गिरीश बापट, शिक्षा मंत्री विनोद तावडे, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार, विधायक अतुल भातखलकर, प्रवक्ता माधव भंडारी समेत सहित अन्य नेताओं की सभाएं आयोजित होंगी। 


 

Similar News