शादी से मुकरा प्रेमी, झांसा देकर करता रहा यौन शोषण

शादी से मुकरा प्रेमी, झांसा देकर करता रहा यौन शोषण

Anita Peddulwar
Update: 2019-07-02 08:21 GMT
शादी से मुकरा प्रेमी, झांसा देकर करता रहा यौन शोषण

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने की गड़चिरोली से प्राप्त शिकायत पर अजनी थाने में  आरोपी प्रेमी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। पीड़ित 31 वर्षीय महिला है। आरोपी प्राजक्त प्रमोद धाइत (31), दोनों गड़चिरोली जिला निवासी हैं। दोनों नागपुर में मार्केटिंग करने का काम करते थे और किराए के कमरे में अलग-अलग रहते थे। इसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हुए।

6 अक्टूबर-2011 से 8 जून-2019 के बीच प्राजक्त शादी का झांसा देकर युवती को अपने किराए के कमरे ले जाता था। इस दौरान उसने पीड़िता से जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किए। पीड़िता ने जब प्राजक्त पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो कोई न कोई बहाना बनाकर वह शादी की बात टालता रहा। इस बीच 20 अप्रैल-2019 को प्राजक्त ने किसी ओर युवती से सगाई कर ली। इसका पता चलते ही पीड़िता से उससे सवाल-जवाब किए तो दोनों में विवाद हुआ। अंतत: प्राजक्त ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। मामला थाने पहुंचा। प्रेम संबंधों में मिले धोखे से आहत पीड़िता ने गड़चिराेली जिले में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। प्रकरण नागपुर में होने के कारण अजनी पुलिस को इसकी जांच सौंपी गई है। प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच जारी है। 

कुख्यात बदमाश तड़ीपार

नागपुर गणेशपेठ थाना क्षेत्र के कुख्यात बदमाश को एक वर्ष के लिए शहर और ग्रामीण से तड़ीपार किया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों ने अपनी जान व माल को लेकर राहत की सांस ली है। आरोपी शेख इमरान उर्फ भुरया शेख गुलाम अहमद (29) मॉडल मिल चाल निवासी  कुख्यात बदमाश है। चोरी, डकैती, शस्त्र लेकर उत्पात मचाना, लोगों में दहशत फैलाना आदि प्रकरण उसके ऊपर दर्ज हैं। उसके रहते हुए परिसर के लोगों में हमेशा अपनी जान-माल को लेकर दहशत बनी रहती थी, हालांकि पुलिस विभाग की तरफ से कई बार अपने रवैये में सुधार लाने की उसे चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी इमरान में कोई बदलाव नहीं हुआ। अंतत: जोन क्र.3 के उपायुक्त राहुल माखनिकर और सहायक उपायुक्त राजरतन बंसोड ने पुलिस आयुक्त डॉ. भूषण कुमार उपाध्याय के निर्देश पर सोमवार को तड़ीपार की कार्रवाई की। उसे एक वर्ष के लिए नागपुर शहर और नागपुर ग्रामीण से तड़ीपार किया गया है। 
 

Tags:    

Similar News