विधान परिषद सीट के लिए महादेवराव जानकर ने दिया इस्तीफा, भाजपा पर जताया विश्वास

विधान परिषद सीट के लिए महादेवराव जानकर ने दिया इस्तीफा, भाजपा पर जताया विश्वास

Anita Peddulwar
Update: 2018-07-06 10:59 GMT
विधान परिषद सीट के लिए महादेवराव जानकर ने दिया इस्तीफा, भाजपा पर जताया विश्वास

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राज्य के पशु संवर्धन मंत्री व रासपा नेता महादेवराव जानकर ने विधानपरिषद की सदस्यता से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा विधान परिषद सभापति को सौंपा, जिसे मंजूर कर लिया गया।भाजपा कोटे से विधान परिषद सदस्य बनने वाले राष्ट्रीय समाज पार्टी के नेता महादेवराव जानकर को भाजपा ने मंत्री बनाया था।

एनडीए में शामिल है जानकर की रासपा
बता दें कि रासपा एनडीए में शामिल है और इस पार्टी के दो विधायक भी हैं। विधान परिषद की रिक्त हो रही 11 सीटों के लिए श्री जानकर ने गुरुवार को ही नामांकन दाखिल किया था, लेकिन उन्होंने अपनी राष्ट्रीय समाज पार्टी से नामांकन भरा। भाजपा अपने दम पर विधान परिषद की 5 सीटें जीत सकती है। भाजपा ने अपने 5 उम्मीदवारों का नामांकन भरा है। ऐसे में जानकर को जीताने के लिए भाजपा को अपने एक उम्मीदवार का नामांकन वापस लेना पड़ता इसलिए जानकर द्वारा इस्तीफा देने की जानकारी है।

जानकर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की गुजारिश पर रासपा की ओर से नामांकन भरा था। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा उन्हें मदद करेगी। इधर भाजपा नेता लोककर्म मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील ने कहा कि रासपा हमारी मित्र पक्ष है और सारी स्थिति से केन्द्रीय संसदीय मंडल को अवगत करा दिया गया है। श्री जानकर को उचित स्थान देने का आश्वासन भी उन्होंने दिया।

धनगर आरक्षण पर कोशिश जारी
भाजपा से किसी प्रकार की नाराजगी के सवाल पर जानकर ने कहा कि भाजपा धनगर समाज को आरक्षण देने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। यह मामला भावनात्मक न होकर तकनीकी और कानूनी है। भाजपा हर पहलु पर अभ्यास करके इसका हल निकाल रही है। उन्होंने धनगर आरक्षण के विषय पर शीघ्र कोई  हल निकलने का विश्वास भी जताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा या भाजपा के किसी नेता से उन्हें किसी प्रकार की नाराजगी नहीं है। हमारा पक्ष एनडीए में शामिल है और भाजपा हमें  पूरा सम्मान देगी ऐसा विश्वास भी उन्होने जताया।

Similar News