बाबा साहेब आंबेडकर के बंगले राजगृह में तोड़फोड़ के मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बाबा साहेब आंबेडकर के बंगले राजगृह में तोड़फोड़ के मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Anita Peddulwar
Update: 2020-07-22 16:10 GMT
बाबा साहेब आंबेडकर के बंगले राजगृह में तोड़फोड़ के मुख्य आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बाबा साहेब आंबेडकर के बंगले राजगृह में तोड़फोड़ के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की ठाणे जिले में स्थित कल्याण रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम विशाल मोरे उर्फ विठ्ठल काण्या (20) है। सीनियर इंस्पेक्टर विजयसिंह घाटगे ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को अभी गिरफ्तार कर लाया गया है। जल्द ही उससे पूछताछ कर हमले की वजह पता लगाने की कोशिश की जाएगी। इनसे पहले पुलिस मामले में उमेश जाधव नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। हमला बीते 7 जुलाई को हुआ था। बंगले में दाखिल हुए मोरे ने खिड़कियों के कांच पत्थर मारकर तोड़ दिए थे। इसके अलावा बंगले में मौजूद गमले भी तोड़े गए थे। मोरे हमले के दौरान सीसीटीवी में कैद हो गया था। 

बाबासाहेब के पोते भीमराव आंबेडकर ने मामले की शिकायत  माटुंगा पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस पिछले 16 दिनों से मुख्य आरोपी की तलाश कर रही थी। शहर भर में लगे सीसीटीवी की जांच के दौरान पता चला था कि आरोपी मुंबई से पैदल ही ठाणे और फिर भिवंडी की ओर गया था। आरोपी कि तलाश में जुटी पुलिस की टीम ने उसे कल्याण इलाके से दबोचा। हमले के बाद काफी विवाद हुआ था जिसके बाद राज्य सरकार ने बंगले को 24 घंटे सुरक्षा देने का ऐलान किया था। बता दें कि दादर के हिन्दू कॉलोनी इलाके में स्थित इस बंगले का निर्माण बाबा साहब ने खुद कराया था। इस दो मंजिला हेरिटेज बंगले में आंबेडकर संग्रहालय है जहां बाबा साहब की किताबें, चित्र और कई कलाकृतियां हैं।  

Tags:    

Similar News