चार साल की बालिका से अश्लील हरकत करने वाले को निर्वस्त्र कर लोगों ने पिटा

चार साल की बालिका से अश्लील हरकत करने वाले को निर्वस्त्र कर लोगों ने पिटा

Anita Peddulwar
Update: 2019-12-02 06:00 GMT
चार साल की बालिका से अश्लील हरकत करने वाले को निर्वस्त्र कर लोगों ने पिटा

 डिजिटल डेस्क, नागपुर। पारडी क्षेत्र में मकान के अंदर घुस कर एक बालिका से अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। प्रकरण में नागरिकों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। भीड़ की पिटाई से आरोपी के कपड़े तक फट गए। उसके बाद उसे पारडी पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची। परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल रहा। आरोपी का नाम जवाहर बाबूराव वैद्य (40) है। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस का बंदोबस्त लगा दिया गया है। 
पुलिस के आला अधिकारी भी थाने पहुंचे
घटना की जानकारी मिलने पर पारडी थाने में पुलिस विभाग के आला अफसर भी पहुंचे। जवाहर के खिलाफ पारडी थाने में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जवाहर डेली कलेक्शन का काम करता है। उसके बारे में परिसर में चर्चा जोरों पर चल रही थी िक वह भाजपा नगरसेविका का रिश्तेदार है, लेकिन इस बारे मेंे नगरसेविका के पति ने साफ इनकार कर दिया कि आरोपी से उनका कोई रिश्ता है। 

परिजनाें ने रंगेहाथ पकड़ा
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी पुनापुर मार्ग निवासी जवाहर वैद्य रविवार को परिसर में एक 28 वर्षीय महिला के घर में घुस गया। महिला का आरोप है िक जवाहर वैद्य ने उसकी 4 वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की। पीड़ित बालिका के परिजनों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। शोर मचाने पर बस्ती के नागरिक जमा हो गए। आरोपी की करतूत सुनते ही भीड़ आग बबूला हो गई। आरोपी को भीड़ ने पीटना शुरू कर दिया। पिटाई के दौरान आरोपी के कपड़े तक फट गए। उसे निर्वस्त्र कर थाने की ओर ले जाया गया। पारडी थाने की द्वितीय पुलिस निरीक्षक ज्योति राजशिर्के ने गुस्साई भीड़ को शांत कराया। उसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन मिलने के बाद भीड़ का गुस्सा शांत हुआ। पारडी पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Tags:    

Similar News