मंडला: केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने किया पर्यटन विकास कार्यों का भूमिपूजन

मंडला: केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने किया पर्यटन विकास कार्यों का भूमिपूजन

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-02-08 08:16 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, मंडला। केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने अपने मंडला प्रवास के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम के तहत् 7 फरवरी को निवास विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत घुघरा जलप्रपात क्षेत्र के पर्यटन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि जिले में प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक पर्यटन की अनेकों संभावनाएं हैं। सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने प्रतिबद्ध है। श्री कुलस्ते ने कहा कि जिले के पर्यटन स्थलों का विकास करने से स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही पर्यटन विकास से स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक प्रगति हो सकेगी। इस्पात राज्यमंत्री ने लिंगामाल में भी मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अंतर्गत विकास कार्यों का भूमिपूजन किया एवं उपस्थित जनता को संबोधित किया।

श्री कुलस्ते ने घुघरा जलप्रपात क्षेत्र एवं लिंगामाल में विकास कार्यों का भूमिपूजन के दौरान उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश पर्यटन राज्य विकास निगम जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने एवं आधारभूत संरचना का निर्माण करने लगातार कार्य कर रहा है। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष निवास बालकन्हैया भवेदी, उपाध्यक्ष संजीत पांडे, जिला पंचायत सदस्य जया कोकड़िया तथा थामनगांव सरपंच समनू सिंह कुलस्ते उपस्थित रहे। इसी प्रकार लिंगामाल भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, अध्यक्ष जनपद पंचायत पांचो बाई पदम, उपाध्यक्ष अभिनव चौरसिया, जिला पंचायत सदस्य किरण चंद्रौल तथा सरपंच अमरवती वाटिया उपस्थित रहे।

Similar News