महाजनादेश यात्रा से पहले विपक्ष को झटका देने की बड़ी तैयारी, कई विधायक होंगे भाजपा में शामिल    

महाजनादेश यात्रा से पहले विपक्ष को झटका देने की बड़ी तैयारी, कई विधायक होंगे भाजपा में शामिल    

Tejinder Singh
Update: 2019-07-26 13:12 GMT
महाजनादेश यात्रा से पहले विपक्ष को झटका देने की बड़ी तैयारी, कई विधायक होंगे भाजपा में शामिल    

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्ष दल कांग्रेस-राकांपा के नेताओं में भगदड़ तेज होने वाली है। दोनों दलों के कई विधायक सत्ताधारी भाजपा-शिवसेना का दामन थामने को आतुर हैं। सूत्रों के अनुसार इस महीने के अंत तक कांग्रेस-राकांपा के कई विधायक भाजपा-शिवसेना में दिखाई देंगे। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ
नेता व पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटील ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सपरिवार मुलाकात की है। पाटील के भी भाजपाई बनने की चर्चा है।  

मुख्यमंत्री 1 अगस्त से महाजनादेश यात्रा पर निकल रहे हैं। इस दौरान वे पूरे राज्य का दौरा करेंगे। इस यात्रा से पहले मुख्यमंत्री की योजना विपक्ष को जोरदार धक्का देने की है। राकांपा के सतारा से विधायक शिवेंद्र राजे भोसले, राकांपा के वरिष्ठ नेता दिवंगत मधुकर पिचड़ के विधायक बेटे वैभव पिचड, औरंगाबाद के सिल्लोड से कांग्रेस के बागी विधायक अब्दुल सत्तार, मुंबई से कांग्रेस विधायक कालिदास कोलंबकर जुलाई के अंत तक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वैभव पिचड ने पिछले दिनों गृह निर्माण मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी।  

मुख्यमंत्री फडणवीस ने विधानसभा चुनाव के लिए मिशन 220 का एलान किया है। यानि पार्टी विधानसभा की 288 सीटों में से 220 पर कब्जा सुनिश्चित करना चाहती है। लोकसभा चुनाव में बुरी पराजय के बाद पस्त विपक्ष के मजबूत नेताओं को अपने पाले में कर सत्ताधारी दल विपक्ष को पूरी तरह से कमजोर बनाना चाहता है। उस्मानाबाद के राकांपा विधायक राणा जगजीत सिंह पाटील व कांग्रेस के उत्तरभारतीय नेता पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह के भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। मुंबई की मालाड सीट से कांग्रेस विधायक असलम शेख के भी भाजपा या शिवसेना में जाने की चर्चा है।    


 

Tags:    

Similar News