छत्रपति संभाजी राजे के अनशन आंदोलन को मराठा क्रांति मोर्चा का समर्थन 

सरकार के रुख से नाराजगी  छत्रपति संभाजी राजे के अनशन आंदोलन को मराठा क्रांति मोर्चा का समर्थन 

Tejinder Singh
Update: 2022-02-17 16:19 GMT
छत्रपति संभाजी राजे के अनशन आंदोलन को मराठा क्रांति मोर्चा का समर्थन 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मराठा क्रांति मोर्चा ने राज्यसभा सांसद छत्रपति संभाजी राजे की ओर से 26 फरवरी से घोषित आमरण अनशन को समर्थन देने का फैसला किया है। गुरुवार को पुणे में मराठा क्रांति मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। मराठा क्रांति मोर्चा के समन्वयक राजेंद्र कोंढरे ने कहा कि हमारा संभाजी राजे के अनशन को समर्थन है। कोंढरे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से मराठा आरक्षण पर रोक लगाए जाने के बाद सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मराठा समाज की विभिन्न मांगों पर फैसला लेने का आश्वासन दिया था। लेकिन सरकार ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। 

विवादित टिप्पणी कर रहे वडेट्टीवार
इसलिए सरकार के विरोध में संभाजी राजे अनशन पर बैठने वाले हैं। लेकिन कोंढरे ने कहा कि राज्य के अन्य पिछड़ा बहुजन कल्याण मंत्री विजय वडेट्टीवार ने संभाजी राजे के अनशन को लेकर विवादित टिप्पणी की है। वडेट्टीवार ने मराठा और ओबीसी समाज के बीच कटुता पैदा करने वाली टिप्पणी की है। इसके लिए वडेट्टीवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के नेतृत्व को फटकार लगाना चाहिए। 
 

Tags:    

Similar News