विस्फोट में शहीद वारासिवनी के जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

विस्फोट में शहीद वारासिवनी के जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Bhaskar Hindi
Update: 2020-10-17 08:24 GMT
विस्फोट में शहीद वारासिवनी के जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

बीएसएफ में थे कंचनपुर-सरंडी गांव के शुभम 
डिजिटल डेस्क  बालाघाट ।
बीएसएफ में तैनात रहे बालाघाट जिले की वारासिवनी तहसील के ग्राम कंचनपुर-सरंडी निवासी जवान शुभम रहांगडाले (26) जालंधर में हुए एक लैंडमाइन विस्फोट में शहीद हो गए। शुक्रवार शाम उनके गृहग्राम में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों व जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।  शुभम जालंधर (पंजाब) में बीएसफ जवान के रूप में पदस्थ थे। 5 अक्टूबर को वे पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान हुए लैंडमाइन विस्फोट में वे घायल हो गए थे। उनका सैनिक अस्पताल में इलाज चल रहा था। 15 अक्टूबर को वे वीरगति को प्राप्त हो गए। शुक्रवार को सैन्य वाहन पर उनका शव गृहग्राम कंचनपुर-सरंडी लाया गया। शहीद को उनके भाइयों ने मिलकर मुखाग्नि दी।  उनके पिता विनोद रहांगडाले ने कहा कि एक दिन सभी को दुनिया से जाना है, लेकिन देश के लिए प्राणों की आहुति देना गर्व की बात है। 
 

Tags:    

Similar News