4.7 डिग्री गिरा पारा, विदर्भ में सबसे ठंडा रहा नागपुर

तापमान 4.7 डिग्री गिरा पारा, विदर्भ में सबसे ठंडा रहा नागपुर

Tejinder Singh
Update: 2021-11-28 12:58 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मध्य भारत में प्रति चक्रवात बनने से उत्तर-पूर्वी हवा चल रही है। न्यूनतम तापमान और गिरने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस गिरा है। लगातार तापमान गिरने से ठंड भी बढ़ गई है। रविवार को तापमान कम महसूस किया गया। शनिवार को शाम से ही ठंड असर दिखा रही थी। ठंड के चलते रात को रास्तों पर भी चहल-पहल कम दिखाई दी। अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

शाम होते ही सिहरन

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत में प्रति चक्रवात बनने से नागपुर समेत विदर्भ में न्यूनतम तापमान  नीचे आ रहा है। आसमान खुलने से दक्षिण की तरफ से नमी का आना बंद हो गया है। उत्तर पूर्वी हवा के कारण ठंड बढ़ रही है। अगले कुछ दिनों में उत्तरी हवा आएगी आैर ठंड बढ़ेगी। दिन में धूप रहने से ठंडी का एहसास नहीं हो रहा, लेकिन शाम होते ही सिहरन बढ़ने लगती है। लोग गर्म कपड़े पहनकर घर से बाहर निकलने लगे हैं। शनिवार को विदर्भ में सबसे ठंडा नागपुर रहा। नागपुर का न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे आया है। ठंडी आैर बढ़ेगी आैर नागपुर समेत विदर्भ में पारा नीचे आएगा।

Tags:    

Similar News