लोकसभा चुनाव की माइक्रो प्लानिंग, प्रभाग स्तर पर तैयारी का जायजा ले रहे गडकरी

लोकसभा चुनाव की माइक्रो प्लानिंग, प्रभाग स्तर पर तैयारी का जायजा ले रहे गडकरी

Anita Peddulwar
Update: 2018-09-15 14:03 GMT
लोकसभा चुनाव की माइक्रो प्लानिंग, प्रभाग स्तर पर तैयारी का जायजा ले रहे गडकरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भाजपा ने लोकसभा चुनाव की माइक्रो प्लानिंग आरंभ की गई है। लोकसभा सदस्य व केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितीन गडकरी स्वयं इस तैयारी का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने प्रभाग स्तर पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सीधी बात करके संगठनात्मक कार्यों के अलावा चुनाव तैयार के संबंध में जानकारी लेना आरंभ किया है। प्रमुख विपक्षी दल गुटबाजी से उबर नहीं पा रहा है। अन्य दलों की तैयारी भी नहीं दिख रही है। ऐसे में भाजपा चुनाव तैयारी के मामले में सबसे आगे निकलती दिख रही है। जानकारी के अनुसारी श्री गडकरी दो दिनों से शहर में हैं। गणेश उत्सव का लाभ उठाते हुए उन्होंने जनसंपर्क बढ़ा दिया है।

सार्वजनिक गणेश मंडलों से साध रहे संवाद
सार्वजनिक गणेश मंडल के अलावा निजी तौर पर स्थापित गणेश मूर्ति का दर्शन कर वे नागरिकों से संवाद साधा रहे हैं। शुक्रवार का उन्होंने पूर्व नागपुर के विविध गणेश मंडलाें को भेंट दी। इस बीच उन्होंने रामनगर स्थित अपने आवास पर दक्षिण व पूर्व नागपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभाग पदाधिकारियों से चर्चा की। दोनों क्षेत्र के पदाधिकारियों से अलग अलग चर्चा की गई। इस दौरान गडकरी ने प्रत्यक्ष तौर पर पदाधिकारियों से प्रश्न पूछे। पदाधिकारियों को संगठन कार्य के अलाव चुनाव तैयारी के संबंध में निर्देश भी दिए। नगरसेवकों व विधायकों के कामकाम व संगठन मामले में समन्वय के विषय पर भी चर्चा की। पहले दक्षिण नागपुर व बाद मे पूर्व नागपुर के प्रभाग पदाधिकारियों से चर्चा की गई। रविवार को वे उत्तर व पश्चिम नागपुर के प्रभाग पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे।

गौरतलब है कि 2014 में श्री गडकरी ने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़कर कांग्रेस उम्मीदवार को 2.80 लाख मतों के अंतर से पराजित किया था। उस चुनाव में भी वे सीधे कार्यकर्ताओं व नागरिकों से जुड़े थे। उनके चुनाव प्रचार के कार्य में उनके परिजन भी देखे गए। उनकी चुनाव तैयारी के माइक्रो प्लानिंग में वार्ड स्तर पर भाजपा की स्थिति व चुनौती को जाननेे का विषय शामिल है।

2 माह पहले ही शुरू की तैयारी
भाजपा के ही राजनीतिक मामलों के जानकारों की मानें तो गडकरी ने 2 माह पहले से ही निजी स्तर पर शहर में लोकसभा चुनाव की तैयारी की कमान संभाल रखी है। हल्दी कुमकुम कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने महिला वर्ग को भाजपा से जोड़ने का बड़ा अभियान पूरा किया। उसके बाद केंद्र व राज्य सरकार की विविध विकास योजनाओं के जानकारी नागरिकों तक पहुंचाने का अभियान चलाया गया। मनपा की राजनीति से जुड़े नगरसेवकों व पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा भी की गई। नगरसेवकों की सक्रिय करने के लिए संगठनात्मक आचार संहिता का पालन कराने का निर्देश दिया गया। संगठन कार्य में नगरसेवकों के सहयोग की समीक्षा की गई। यहां तक की नगरसेवकों के संंगठन की आेर से इस्तीफे लिए गए।

नागरिकों को मनपा का कार्य सीधे तौर पर प्रभावित करता है। लिहाजा मनपा के कार्यों की समीक्षा की गई। दो बार मनपा के अधिकारियों व पदाधिकारियों की बैठक ली गई। लंबित कार्यों व प्रकल्पों को गति देने के लिए उपाययोजनाओं पर अमल किया गया। पूर्व महापौर प्रवीण दटके को मनपा के लंबित प्रकल्पाें को पूरा करने की विशेष जिम्मेदारी दी। बकायता दटके को लंबित प्रकल्पों के बारे में बैठकें लेने का अधिकार दिया गया। मनपा के कुछ कार्यों की गति कम होने पर नाराजगी भी जतायी। उन कार्याें को पूरा करने की जिम्मेदारी महामेट्रो को दी गई। महामेट्रो को मनपा के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए नोडल एजेंसी भी नियुक्त किया गया। भाजपा पदाधिकारी के अनुसार श्री गडकरी ने जनसंपर्क बढ़ाने के साथ ही जनसमस्याओं को पहली प्राथमिकता के साथ दूर करने के निर्देश दिए हैं। 

Similar News