48 घंटे में 3.6 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान, विदर्भ में सबसे ठंडा नागपुर

कूल - कूल 48 घंटे में 3.6 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान, विदर्भ में सबसे ठंडा नागपुर

Tejinder Singh
Update: 2021-11-09 07:21 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अरब सागर में बने अवदाब के कारण न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। पिछले 48 घंटे में नागपुर का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री गिरा है। दिन के तापमान में मामूली इजाफा हुआ है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा की गति भी बढ़ गई  है। सोमवार को विदर्भ में नागपुर सबसे ठंडा रहा। अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक न्यूनतम तापमान में क्रमश: कमी आ सकती है। अधिकतम तापमान में कुछ खास असर नहीं होगा। आसमान साफ रहेगा आैर अच्छी धूप खिलेगी। जानकारों की मानें, तो अगले तीन दिन तक रात से लेकर सुबह तक ठंड महसूस होगी। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा की गति भी बढ़ गई है। प्रति घंटा 15-20 किमी की रफ्तार से हवा बह रही है। 11 नवंबर के बाद न्यूनतम तापमान में इजाफा होगा। कम दबाव का क्षेत्र तैयार होने से न्यूनतम तापमान में 11 नवंबर के बाद वृद्धि होगी। अरब सागर में अवदाब बनने से नागपुर समेत विदर्भ के सभी जिलों (वाशिम छोड़कर) में न्यूनतम तापमान में कमी आई है।

Tags:    

Similar News