अतरौलिया क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाया गया मिशन शक्ति अभियान 

आजमगढ़ अतरौलिया क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाया गया मिशन शक्ति अभियान 

Ankita Rai
Update: 2022-04-21 11:58 GMT
अतरौलिया क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाया गया मिशन शक्ति अभियान 

डिजिटल डेस्क, आजमगढ़ । महिलाओ व छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक करने के लिए बृहस्पतिवार को क्षेत्र के मुंडेरा गांव में महिला पुलिस द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं को महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जागरूक किया गया। आरक्षी सरिता यादव ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकती हैं। पुलिस को सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। थाने पर महिला हेल्पलाइन बनाया गया है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं । महिला कांस्टेबल अल्पना शर्मा ने कहा कि  थाने पर महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। महिला पुलिस  हमेशा मौजूद रहती हैं। इसी क्रम में क्षेत्र के अन्य सार्वजनिक स्थान पर लोगों को जागरूक किया गया ।इसमें महिला कांस्टेबल सरिता यादव, अल्पना शर्मा आदि मौजूद रही।
 

Tags:    

Similar News